फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Heavy rain alert in state from August 21, know weather forecast for five days

Himachal Weather: हिमाचल में 21 अगस्त से फिर भारी बारिश का अलर्ट, जानें पांच दिनों का मौसम पूर्वानुमान

Fri, 18 Aug 2023 05:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 18 Aug 2023 05:29 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 21 अगस्त से बारिश की गतिविधि वितरण और तीव्रता में बढ़ने की संभावना है और 24 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश जारी रहेगी। 

विज्ञापन
Himachal Weather:  Heavy rain alert in state from August 21, know weather forecast for five days
शिमला का मौसम। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के निचले और मध्य पहाड़ी भागों में कुछ स्थानों पर अगले 48 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 21 अगस्त से बारिश की गतिविधि वितरण और तीव्रता में बढ़ने की संभावना है और 24 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश जारी रहेगी।

विज्ञापन


विभाग के अनुसार 21 से 23 अगस्त के दौरान चंबा, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, सोलन और सिरमौर जिले में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने व बिजली गिरने की संभावना भी है। 
विज्ञापन


इन जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा
भारी बारिश की स्थिति में कांगड़ा, चंबा, शिमला, मंडी, कुल्लू, सिरमौर, सोलन, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में जलक्षेत्रों और अन्य चैनलों पर अचानक बाढ़ की स्थिति पैदा हो सकती है। संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन, पेड़ गिरने की आशंका भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोग, सैलानी इन बातों का रखें ध्यान

  • गंतव्य के लिए रवाना होने से पहले अपने मार्ग पर यातायात की जांच करें।
  • इस संबंध में जारी की गई सभी यातायात सलाह का पालन करें।
  • उन क्षेत्रों में जाने से बचें,जहां अक्सर जलभराव की समस्या होती है।
  • संबंधित विभागों की ओर से जारी सलाह और दिशा-निर्देशों का पालन करें।
  • कमजोर ढांचे में और उसके आसपास रहने से बचें।
  • बरसात में नदी-नालों के नजदीक न जाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed