हिमाचल में इतने डिग्री चढ़ा पारा, इस दिन से बारिश के आसार
हिमाचल में बारिश और बर्फबारी के पूर्वानुमान के बीच गर्मी ने भी रंग दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
बुधवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकार्ड हुआ। ऊना में अधिकतम तापमान 35.7 और शिमला में 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन का पारा चढ़ने के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है।
मंगलवार रात को नाहन का न्यूनतम तापमान डलहौजी और कल्पा के बुधवार को दर्ज हुए अधिकतम पारे से अधिक रहा। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में 16 मार्च तक बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जताया है।
प्रमुख शहरों में तापमान में आया ये बदलाव
राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ रहा। बुधवार को शिमला में अधिकतम तापमान 23.4, ऊना 35.7, नाहन 29.7, सोलन 28.0, कांगड़ा 31.6, बिलासपुर 31.2, हमीरपुर 33.1, चंबा 28.3, सुंदरनगर 31.6, भुंतर 27.5, धर्मशाला 26.4, कल्पा 16.2 और डलहौजी में 15.5
डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उधर, मंगलवार रात को केलांग में न्यूनतम - 0.4, मनाली 3.0, कल्पा 3.2, मंडी 10.4, सोलन 10.2, शिमला 11.1, धर्मशाला 10.2, ऊना-कांगड़ा 14.0, हमीरपुर में 13.4 और नाहन में 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।