{"_id":"60506d1c8ebc3ec89a5c5fb5","slug":"himachal-weather-forecast-snowfall-and-rainfall-prediction-for-four-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार, जानें 22 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार, जानें 22 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम
Tue, 16 Mar 2021 07:27 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 16 Mar 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
बर्फ से लकदक अटल टनल की चोटियां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में बुधवार और गुरुवार को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 19 और 20 मार्च को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। 21 और 22 मार्च को पूरे प्रदेश में बादल बरसने का पूर्वानुमान है। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। हालांकि शिमला में हल्के बादल छाए रहे।
विज्ञापन
मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 32.0, बिलासपुर में 30.0, हमीरपुर में 28.9, सुंदरनगर में 28.8, कांगड़ा में 28.7, सोलन में 27.0, भुंतर में 26.5, चंबा में 26.9, नाहन में 26.4, धर्मशाला में 22.4, शिमला में 20.0, कल्पा में 17.0, डलहौजी में 13.9 और केलांग में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। उधर, सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.4, कल्पा में 2.6, मनाली में 7.8, कुफरी में 8.1, डलहौजी में 9.7, सोलन में 9.6, शिमला में 10.6, धर्मशाला में 12.4 और नाहन में 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 21 मार्च तक मैदानी भागों में मौसम साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन