फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Forecast: ranfall and snowfall prediction for two days in himachal, yellow alert issued

हिमाचल में दो दिन बारिश-बर्फबारी, येलो अलर्ट जारी

Wed, 03 Mar 2021 05:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 Mar 2021 05:46 PM IST
विज्ञापन
Himachal Weather Forecast: ranfall and snowfall prediction for two days in himachal, yellow alert issued
बर्फ से लदी अटल टनल रोहतांग - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को अंधड़ की चेतावनी के बीच सभी क्षेत्रों में धूप खिली। गुरुवार और शुक्रवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। छह मार्च से बारिश और बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। छह और सात मार्च को मैदानी जिलों में अंधड़ और बारिश तथा मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। पांच मार्च की रात से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन

बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।

बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 30.7, बिलासपुर में 29., हमीरपुर में 28.7, सुंदरनगर में 28.4, सोलन-भुंतर में 28.0, कांगड़ा में 27.6, नाहन में 26.1, चंबा में 24.7, शिमला में 20.2, कल्पा में 16.4, डलहौजी में 14.1 और केलांग में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मंगलवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 3.1, कल्पा में 1.4, मनाली में 4.0, भुंतर में 5.7, मंडी में 6.0, सुंदरनगर में 6.2, ऊना में 7.0, चंबा में 7.5, सोलन में 7.7, धर्मशाला में 8.4, कांगड़ा में 9.2, शिमला में 9.6, हमीरपुर में 10.7, बिलासपुर में 11.0 और नाहन में 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने छह से आठ मार्च तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान जताया है। नौ मार्च को पूरे प्रदेश में धूप खिली रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed