{"_id":"5995a4984f1c1bed048b4686","slug":"himachal-weather-forecast-rainfall-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर शुरू होगा बारिश का सिलसिला, जमकर बरसेंगे बदरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर शुरू होगा बारिश का सिलसिला, जमकर बरसेंगे बदरा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 18 Aug 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के कई क्षेत्रों में शनिवार से दोबारा बारिश का सिलसिला शुरू होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने 19 से 22 अगस्त तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन
सितंबर माह के अंत में प्रदेश से मानसून के विदा होने की संभावना है। उधर, बीते चार दिनों से प्रदेश में धूप खिलने से पारा दो से तीन डिग्री तक बढ़ गया है।
विज्ञापन
वीरवार को राजधानी शिमला में दिन भर धूप खिली रही। शहर में पारा चढ़ने के साथ ही उमस भी बढ़ गई है। मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने से लोगों के खूब पसीने निकल रहे हैं।
विज्ञापन
वीरवार को शिमला में अधिकतम तापमान में 25.9, ऊना में 36.0, धर्मशाला में 28.8, नाहन में 28.7, सोलन में 29.2, सुंदरनगर में 32.8, भुंतर में 34.0, कांगड़ा में 32.2, मंडी में 31.2, हमीरपुर में 33.0 और बिलासपुर में 33.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।