फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: forecast of rain and snowfall in many parts, minimum temperature is in minus at 10 places

Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, 10 स्थानों पर न्यूनतम पारा माइनस में

Sat, 21 Dec 2024 06:21 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 21 Dec 2024 06:21 PM IST
सार

 माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 22 व 27 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों को प्रभावित करेगा।

विज्ञापन
Himachal Weather: forecast of rain and snowfall in many parts, minimum temperature is in minus at 10 places
शीतलहर के बीच कोहरे ने बढ़ाई परेशानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रिय से माैसम करवट बदल सकता है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 22 व 27 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से राज्य के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में 23-24 व 27 दिसंबर को बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 25 व 26 दिसंबर को पूरे प्रदेश में माैसम साफ बना रहेगा।  प्रदेश के निचले पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर आगामी चार दिनों तक शीतलहर जारी रहने की संभावना है। उधर, 24 और 25 दिसंबर को सुबह और शाम के समय भाखड़ा बांध (बिलासपुर) के जलाशय क्षेत्र और बल्ह घाटी (मंडी) के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा। आज भी इन क्षेत्रों में कोहरे के चलते लोगों को परेशानी हुई।

विज्ञापन

 

इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट, ताबो में पहली बार माइनस 14 डिग्री सेल्सियस तक गिरा पारा
बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व मंडी जिले के कुछ भागों में 25 दिसंबर तक शीतलहर जारी रहने का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी किया गया है।   वहीं बीते 24 घंटों के दाैरान राज्य सुंदरनगर, ऊना , मंडी, चंबा और हमीरपुर में शीतलहर दर्ज की गई। राज्य में 10 स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। लगातार ठिठुरन से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ताबो में इस सीजन में पहली बार माइनस तापमान माइनस 14.0 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। अगले दो दिनों तक राज्य के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसके बाद अगले 2-3 दिनों तक राज्य के कुछ हिस्सों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 5.0, सुंदरनगर -0.1, भुंतर -2.0, कल्पा -3.0, ऊना 0.0, नाहन 7.1, पालमपुर 2.0, मनाली -1.0, कांगड़ा 3.0, मंडी 1.0, बिलासपुर 2.2, हमीरपुर 1.3, चंबा 1.1, जुब्बड़हट्टी 5.1, कुफरी 4.4, कुकुमसेरी -7.8, नारकंडा 1.9, भरमाैर 2.5, रिकांगपिओ -0.8, सेऊबाग -1.5, धाैलाकुआं 3.9, बरठीं 0.1, समदो -6.8, पांवटा साहिब 7.0, सराहन 4.0, देहरा गोपीपुर 7.0, ताबो -14.0 व बजाैरा में -1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
शिमला 16.4
सुंदरनगर 20.0
भुंतर 19.5
धर्मशाला 20.1
ऊना 24.5
नाहन 21.2
सोलन 22.0
 मनाली 13.3
कांगड़ा 21.0
मंडी 17.9
जुब्बड़हट्टी 18.4

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed