Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal weather forecast dry weather no snowfall november 22 2026

हिमाचल में 22 नवंबर तक मौसम रहेगा साफ: बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं, कुकुमसेरी में पारा माइनस 4.1 डिग्री

Mon, 16 Nov 2026 02:46 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 16 Nov 2026 02:46 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में अगले सात दिनों तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 16 से 22 नवंबर तक प्रदेश के मैदानी, मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
himachal weather forecast dry weather no snowfall november 22 2026
सोमवार को शिमला में खिली धूप। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में फिलहाल बारिश और बर्फबारी के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में 22 नवंबर तक मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहने की संभावना है। मैदानी इलाकों से लेकर मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों तक अगले सात दिनों में बारिश या बर्फबारी के कोई विशेष आसार नहीं हैं।

विज्ञापन




मौसम विभाग की ओर से 16 नवंबर को दोपहर 12 बजे जारी दैनिक मौसम बुलेटिन के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है। इसके चलते प्रदेश में मौसम की गतिविधियों में कमी आई है। हालांकि, बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई।

विज्ञापन
Trending Videos

अगले सात दिन बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं
मौसम विभाग के अनुसार 16 से 22 नवंबर तक प्रदेश के मैदानी, निचले पर्वतीय, मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले सात दिनों के लिए किसी भी जिले में मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। इस दौरान ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, चंबा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी
मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। वहीं, अगले 4 से 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। बीते 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान में 2 से 9 डिग्री तक गिरावट भी दर्ज की गई। प्रदेश के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 6 से 11 डिग्री, मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 14 से 26 डिग्री और मैदानी व निचले पर्वतीय क्षेत्रों में 18 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
विज्ञापन

कुकुमसेरी में माइनस 4.1 डिग्री पहुंचा पारा
प्रदेश के जनजातीय और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में माइनस 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस 4 से 4 डिग्री के बीच रहा। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में यह 2 से 15 डिग्री और मैदानी व निचले पर्वतीय क्षेत्रों में 6 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
 

शिमला समेत कई क्षेत्रों में हुई हल्की बारिश
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार सांगला में 3.4 मिलीमीटर, कल्पा में 2.2 मिलीमीटर, शिमला में 2.0 मिलीमीटर, जोगिंद्रनगर में 1.0 मिलीमीटर, सियोबाग में 1.0 मिलीमीटर, भरमौर में 1.0 मिलीमीटर और पालमपुर में 0.8 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं, कुफरी में बर्फबारी के रूप में केवल ट्रेस दर्ज किया गया। इसके अलावा कांगड़ा और भुंतर में बिजली चमकने और गरजने की घटनाएं भी दर्ज की गईं।

फिलहाल किसी जिले के लिए मौसम चेतावनी नहीं
मौसम विज्ञान केंद्र ने 16 से 22 नवंबर तक किसी भी जिले के लिए विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की है। विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। दिन के समय धूप खिलने से लोगों को राहत मिल सकती है, लेकिन सुबह और रात के समय खासकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड का असर बना रहेगा। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदेश में दिन अपेक्षाकृत सुहावने और रातें ठंडी रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed