{"_id":"64340a92dfe2e1dfab0863e3","slug":"himachal-weather-expected-to-remain-clear-for-four-days-temperature-reaches-34-6-degree-in-una-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल में चार दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार, ऊना में 34.6 डिग्री पहुंचा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल में चार दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार, ऊना में 34.6 डिग्री पहुंचा पारा
Mon, 10 Apr 2023 06:40 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 10 Apr 2023 06:40 PM IST
सार
राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ रहा। मैदानी जिलों में तेज धूप खिलने से लोगों के दिन के समय पसीने छुटना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल में मौसम साफ रहने के आसार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ होते ही अधिकतम तापमान चढ़ना शुरू हो गया है। सोमवार को ऊना में अधिकतम पारा 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मंडी, हमीरपुर, कांगड़ा, चंबा और बिलासपुर में भी तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है। 14 अप्रैल तक प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ रहा। मैदानी जिलों में तेज धूप खिलने से लोगों के दिन के समय पसीने छुटना शुरू हो गए हैं। उधर, रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.4, कुकुमसेरी में 0.7, कल्पा में 3.0, मनाली में 6.0, सोलन में 9.3, शिमला में 10.8 और धर्मशाला में 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
ऊना 34.6
मंडी 31.1
हमीरपुर 30.8
कांगड़ा 30.5
चंबा 30.1
बिलासपुर 30.0
नाहन 28.4
सोलन 28.0
धर्मशाला 27.0
शिमला 21.6