Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather expected to clear for seven days, record rainfall recorded after 25 years of monsoon

Himachal Weather: हिमाचल में इतने दिन माैसम साफ रहने के आसार, मानसून में 25 साल बाद रिकॉर्ड बारिश दर्ज

Thu, 25 Sep 2025 12:41 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 Sep 2025 12:41 PM IST
सार

प्रदेश के शेष हिस्सों से अगले 2-3 दिनों के दाैरान मानसून के विदा होने की संभावना है। इस बार मानसून सीजन के दौरान 25 साल बाद रिकॉर्ड बादल बरसे। 

विज्ञापन
Himachal Weather expected to clear for seven days, record rainfall recorded after 25 years of monsoon
हिमाचल का माैसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शेष हिस्सों से अगले 2-3 दिनों के दाैरान मानसून के विदा होने की संभावना है। इस बार मानसून सीजन के दौरान 25 साल बाद रिकॉर्ड बादल बरसे। 12 साल बाद सितंबर के चौथे सप्ताह में ही मानसून की विदाई हो गई है। इससे पहले साल 2013 में 19 सितंबर को मानसून विदा हुआ था। इसके बाद औसतन अक्तूबर के पहले सप्ताह में मानसून की विदाई होती रही। 25 सितंबर को मानसून की वापसी के लिए सामान्य तारीख माना गया है। मानसून की विदाई के साथ ही प्रदेश के 10 जिलों में पोस्ट मानसून सीजन शुरू होगा। 15 दिसंबर से प्रदेश में विंटर सीजन शुरू होगा। 1995 के बाद बरसात के मौसम में इस साल सबसे अधिक बादल बरसे। 1995 में 1029 मिलीमीटर बारिश हुई थी, इस बार 1023 एमएम बारिश दर्ज हुई। लाहौल-स्पीति जिला के अलावा सभी जिलों में सामान्य से काफी अधिक बारिश दर्ज हुई। इस बार सीजन के दौरान 50 जगह बादल फटे। बाढ़ की 98 और भूस्खलन की 148 घटनाएं हुईं।

विज्ञापन
Trending Videos

जिला शिमला में सबसे अधिक बारिश हुई दर्ज
मानसून सीजन के दौरान जिला शिमला में सामान्य से 99 फीसदी अधिक बारिश हुई। बिलासपुर में 79, चंबा में 33, हमीरपुर में 60, कांगड़ा में 18, किन्नौर में 21, कुल्लू में 97, मंडी में 76, सिरमौर में 38, सोलन में 70 और ऊना जिला में 63 फीसदी अधिक बारिश हुई। एक से 24 सितंबर तक प्रदेश में सामान्य से 89 फीसदी बारिश हुई। बारिश ने अगस्त में करीब 76 वर्षों का रिकाॅर्ड तोड़ा। साल 1901 के बाद से अगस्त में नौवीं सबसे अधिक बारिश (431.3 मिलीमीटर) हुई। यह साल 1949 के बाद से अगस्त में हुई सबसे अधिक बारिश रही। इससे पहले 1927 में सबसे अधिक बारिश (542.4 मिमी) दर्ज की गई थी। अगस्त में सामान्य से 68 फीसदी बारिश दर्ज हुई। जुलाई में सामान्य बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए माैसम पूर्वानुमान
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में एक सप्ताह तक माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि, आज राजधानी शिमला के हल्के बादल छाए हुए हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा रामपुर बुशहर व अन्य भागों  से होकर गुजर रही है। ताबो में न्यूनतम तापमान 7.5 व अधिकतम तापमान ऊना में 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार 26 सितंबर से 2 अक्तूबर तक अधिकांश स्थानों पर माैसम शुष्क रहने के आसार हैं। 3 से 9 अक्तूबर तक कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed