फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Cold wave, minimum temperature recorded in minus for second consecutive day in Una and Mandi

Himachal Weather: मैदानी भागों में कोहरे का कहर जारी, कुकुमसेरी में पहली बार माइनस 11 डिग्री पहुंचा पारा

Tue, 16 Jan 2024 06:37 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 16 Jan 2024 06:37 PM IST
सार

 कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 11.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। प्रदेश में मैदानी जिले शीतलहर की चपेट में हैं।

विज्ञापन
Himachal Weather: Cold wave, minimum temperature recorded in minus for second consecutive day in Una and Mandi
मैदानी भागों में कोहरा - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मैदानी जिले शीतलहर की चपेट में हैं। ऊना व मंडी जिले में लगातार दो दिन न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज हुआ है। इससे ठिठुरन बढ़ गई है। ऊना का न्यूनतम तापमान -1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि मंडी में -0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। लाहौल-स्पीति जिला के कुकुमसेरी का पारा इस सीजन में पहली बार माइनस 11.1 डिग्री दर्ज हुआ। ऊना और मंडी में लगातार दूसरी रात न्यूनतम पारा माइनस में रहा। राजधानी शिमला के न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री तक कमी दर्ज हुई है। न्यूनतम तापमान कम होने से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम ठंडा हो गया है। 

विज्ञापन


मंगलवार सुबह प्रदेश के अन्य मैदानी जिलों कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर सहित सोलन और सिरमौर के कई क्षेत्रों में मंगलवार सुबह भी कोहरा छाया रहा। कई जगह दृश्यता 200 मीटर से कम रही। इससे कई जगह वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आगामी दो दिनों के दौरान सुबह के समय मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा (नूरपुर), सिरमौर (पांवटा साहिब-धौलाकुआं) और सोलन (बद्दी- नालागढ़) के अलग-अलग हिस्सों में कोहरा छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन


वाहन चालकों को सुबह के समय सावधानी से यात्रा करने की सलाह दी गई है। उधर, मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से दिन के समय तो मौसम में ठंडक कम रही, लेकिन सुबह और शाम के समय कड़कड़ाती ठंड पड़ रही है। मंगलवार को प्रदेश में कहीं भी बारिश और बर्फबारी नहीं हुई। मौसम शुष्क बना रहा  मौसम विभाग की ओर से 17 जनवरी को उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है। 18 से 22 जनवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

ऊना में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड
 रविवार रात को इस सीजन में ठंड के बीच रिकॉर्ड तोड़ते हुए ऊना में न्यूनतम पारा -1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।  करीब 9 साल बाद ऊना में तापमान शून्य से भी नीचे दर्ज किया गया था। इससे पूर्व साल 2015 में -1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार रात का न्यूनतम तापमान भी माइनस में दर्ज किया गया।

सात स्थानों पर माइनस, पांच में शून्य डिग्री सेल्सियस तक गिरा तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 4.0, सुंदरनगर -0.1, भुंतर 0.1, कल्पा -1.8, धर्मशाला 5.2, ऊना -1.0, नाहन 6.1, पालमपुर 2.6, सोलन 0.6, मनाली 0.2, कांगड़ा 3.5, मंडी -0.2, चंबा 2.6, डलहौजी 4.5, जुब्बड़हट्टी 5.2, कुफरी 2.0, कुकुमसेरी -11.1, नारकंडा 1.8, भरमौर 4.1, रिकांगपिओ 0.2, सेऊबाग 0.5, धौलाकुआं 3.4, बरठीं -0.5, समदो -2.0, पांवटा साहिब 6.0, सराहन 2.0 और देहरागोपीपुर में 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed