फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather Cold wave intensifies in 11 districts rain and snowfall expected from January 16 to 20

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के 11 जिलों में बढ़ी शीतलहर, 16 से 20 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी के आसार

Thu, 15 Jan 2026 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 15 Jan 2026 01:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग द्वारा 16 से 20 जनवरी के बीच कई क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। ऐसे में किसान और बागवान उम्मीद जता रहे हैं कि बारिश से फसलों को कुछ संजीवनी मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather Cold wave intensifies in 11 districts rain and snowfall expected from January 16 to 20
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश फिर कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। सिरमौर जिले को छोड़कर बाकी प्रदेश के 11 जिलों में शीतलहर का असर तेज हो गया है। इन जिलों के अधिकांश क्षेत्रों में रात का तापमान चार डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया है। पहाड़ी से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक ठंड का असर साफ नजर आ रहा है। राजधानी शिमला में हालांकि तापमान इन दिनों सामान्य से अधिक चल रहा है लेकिन जिले के अन्य क्षेत्रों में पारे में गिरावट आई है।

विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार वीरवार रात से पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में सक्रिय होने जा रहा है। 16 से 20 जनवरी के बीच कई क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इससे जहां एक ओर सूखे का लंबा क्रम के टूटने की उम्मीद है, वहीं दूसरी ओर ठंड और बढ़ने के आसार हैं। प्रदेश के ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा, बिलासपुर, मंडी, सोलन और सिरमौर जिले में सुबह-शाम घना कोहरा छाए रहने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ रहा है। दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को खासा सतर्क रहना पड़ रहा है, वहीं, स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर जाने वाले कर्मियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में वीरवार को भी शीतलहर चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। उधर, राजधानी शिमला सहित मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बुधवार को दिनभर धूप खिली रही, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत जरूर मिली। धूप निकलने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन शाम ढलते ही ठंड ने फिर से जोर पकड़ लिया। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले कुछ दिनों में रात के तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश होने पर ठंड और बढ़ सकती है।

विज्ञापन

क्षेत्र न्यूनतम तापमान
ताबो -5.1
कुकुमसेरी  -4.9
कल्पा 0.2
सोलन 0.5
सुंदरनगर 0.6
बरठीं  0.7
सेऊबाग 0.8
भुंतर 0.9
हमीरपुर 1.6
मनाली 1.9
रिकांगपिओ 2.0
मंडी  2.1
ऊना 2.4
कांगड़ा 3.2
बिलासपुर  3.5
धर्मशाला  3.6
नाहन 6.5
शिमला 7.2
पांवटा साहिब 10.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed