फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather: Clear weather expected in Himachal for two days; possibility of rain resuming from May 19.

Himachal Weather: हिमाचल में दो दिन माैसम साफ, 19 मई से फिर बारिश होने के आसार, जानें पूर्वानुमान

Sun, 17 May 2026 02:51 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sun, 17 May 2026 02:51 PM IST
सार

प्रदेश में दो दिन माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम के फिर करवट बदलने के आसार हैं। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Clear weather expected in Himachal for two days; possibility of rain resuming from May 19.
हिमाचल के माैसम का हाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में दो दिन माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम के फिर करवट बदलने के आसार हैं। उधर, अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। जबकि कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। रविवार को राजधानी शिमला व अन्य भागों में माैसम साफ बना रहा।

विज्ञापन

22 और 23 मई को कई भागों में बारिश के आसार

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 22 और 23 मई को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। 19, 20 और 21 मई को राज्य के छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। सप्ताह के बाकी दिनों में  मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 19 से 23 मई तक चंबा, कांगड़ा व कुल्लू जिले के कुछ भागों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने का येलो अलर्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान

शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं बीती रात शिमला में न्यूनतम तापमान 16.5, सुंदरनगर 17.1, भुंतर 12.5, कल्पा 7.0, धर्मशाला 18.1, ऊना 20.0, नाहन 19.5, केलांग 4.4, पालमपुर 16.0, सोलन 15.6, मनाली 9.8, कांगड़ा 18.8, मंडी 17.9, बिलासपुर 20.0, जुब्बड़हट्टी 18.2, कुफरी 11.1, कुकुमसेरी 4.3, सेऊबाग 12.7, बरठीं 16.5, पांवटा साहिब 22.0, सराहन 11.1, देहरागोपीपुर 22.0, ताबो 6.0 व नेरी में 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed