फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Clear till April 9, forecast of rain and snowfall on 10-11

Himachal Weather: हिमाचल में 9 अप्रैल तक मौसम साफ, 10-11 को बारिश-बर्फबारी के आसार

Fri, 07 Apr 2023 07:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 07 Apr 2023 07:35 PM IST
सार

शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। 

विज्ञापन
Himachal Weather Clear  till April 9, forecast of rain and snowfall on 10-11
मौसम खुलने पर लाहौल में बस सेवा शुरू। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 9 अप्रैल तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 10 और 11 अप्रैल को मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में बारिश व बर्फबारी के आसार हैं। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। शुक्रवार को धौलाकुआं में अधिकतम तापमान 32.2, ऊना में 31.4, बिलासपुर में 31.3, हमीरपुर में 29.6, सुंदरनगर में 29.3, मंडी में 28.8, चंबा में 28.7, भुंतर में 28.5, कांगड़ा-नाहन में 28.2, सोलन में 27.2, धर्मशाला में 25.0, शिमला में 21.1, मनाली में 20.4, कल्पा में 17.4 और केलांग में 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन


चार दिन बाद भी बसों के लिए बहाल नहीं हुई नगलाडी-शरची सड़क
बंजार के तहत नगलाडी-शरची सड़क चार दिन से बंद है। भारी बारिश से चार दिन पहले बांदल गांव के पास भूस्खलन होने से सड़क ढह गई थी। इसके कारण बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद है। हालांकि, छोटे वाहनों के लिए सड़क बहाल कर ली गई है, लेकिन बस का संचालन न होने से क्षेत्र के आठ गांवों के लोगों को 15 किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ी है। ग्रामीण लोक निर्माण विभाग से सड़क को दुरुस्त करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन विभाग सड़क की मरम्मत करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। ऐसे में लोगों में विभाग के प्रति रोष है। भारी बारिश के कारण नगलाडी-शरची सड़क पर बांदल में तीन अप्रैल को भूस्खलन हुआ था। अब तक सड़क बहाल न होने से बांदल, शरची, बुसारी, जमाला, तलीहार, निचला बांदल, कौशुनाली, बशेहरी गांव के लोगों को पैदल ही सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। आवश्यक कामकाज निपटाने उपमंडल मुख्यालय बंजार जाने वाले ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुरारी शर्मा, प्रेमलता शर्मा, ओम प्रकाश ठाकुर, सतीश शर्मा ने कहा कि जब तक भूस्खलन वाले क्षेत्र में डंगा लगाकर सड़क बड़े वाहनों के लिए बहाल नहीं होती। तब तक विभाग कोई वैकल्पिक व्यवस्था करें। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता चमन ठाकुर ने कहा कि बांदल में भूस्खलन होने से सड़क क्षतिग्रस्त हुई है। सड़क दुरुस्त करने के लिए प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है। जल्द डंगा लगाकर सड़क को बड़े वाहनों के लिए बहाल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed