{"_id":"640a00d48811f72302012153","slug":"himachal-weather-clear-for-two-days-forecast-of-rain-and-snowfall-from-march-12-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल में दो दिन मौसम साफ, 12 मार्च से बारिश-बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल में दो दिन मौसम साफ, 12 मार्च से बारिश-बर्फबारी के आसार
Thu, 09 Mar 2023 09:24 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 09 Mar 2023 09:24 PM IST
सार
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश के मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। इस दौरान कई क्षेत्रों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है।
विज्ञापन
कोकसर से लदा कोकसर मार्ग।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार और शनिवार को मौसम साफ रहेगा। 12 मार्च से प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश के मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। इस दौरान कई क्षेत्रों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 13 मार्च तक मौसम साफ रहने की संभावना है। उधर, बुधवार को होली के दिन राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल बरसे।
विज्ञापन
राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में गुरुवार को मौसम साफ रहा। बीते दो दिनों से जारी बारिश से मौसम में बढ़ी ठंडक में गुरुवार को कुछ कमी दर्ज हुई। ऊना में अधिकतम तापमान 31.2, बिलासपुर में 28.0, हमीरपुर में 27.1, मंडी में 26.6, कांगड़ा-नाहन में 26.1, सुंदरनगर में 25.9, भुंतर में 25.2, धर्मशाला में 25.0, सोलन में 24.5, चंबा में 24.8, मनाली में 18.8, शिमला में 17.4, कल्पा में 15.6, डलहौजी में 13.6 और केलांग में 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
केलांग - 4.1
कुकुमसेरी - 2.7
नारकंडा 0.7
कल्पा 1.0
कुफरी 3.0
मनाली 3.8
शिमला 5.8
धर्मशाला 11.4