फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Chances of rain for six days in many parts of Himachal, Orange alert for thunderstorm and ha

Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में लगातार सात दिन बारिश के आसार, 24 मई को अंधड़-ओलावृष्टि का अलर्ट

Fri, 23 May 2025 07:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 May 2025 07:29 PM IST
सार

 प्रदेश के कई भागों में लगातार एक सप्ताह तक बारिश होने का पूर्वानुमान है। वहीं सात जिलों के लिए 24 मई को अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Chances of rain for six days in many parts of Himachal, Orange alert for thunderstorm and ha
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में लगातार एक सप्ताह तक बारिश होने का पूर्वानुमान है। वहीं सात जिलों के लिए 24 मई को अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 23, 25 और 26 मई के दौरान राज्य के मध्य पर्वतीय और निचले-मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि 24, 27 से 29 मई के दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।  23 से 27 मई के दाैरान कई भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट है। 24 मई को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमाैर जिले में अंधड़-ओलावृष्टि का अलर्ट है। इस दाैरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। 

विज्ञापन

24 घंटों के दौरान तापमान में आएगा ये बदलाव
अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। उसके बाद अगले 3-4 दिनों के दौरान धीरे-धीरे 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 15.2, सुंदरनगर 20.6, भुंतर 17.4, कल्पा 11.8, धर्मशाला 19.6, ऊना 20.5, नाहन 19.9, केलांग 8.7, पालमपुर 18.0, सोलन 18.2, मनाली 14.5, कांगड़ा 21.6, मंडी 21.3, बिलासपुर 21.2, हमीरपुर 20.6, चंबा 18.5, डलहाैजी 15.3, कुफरी 14.2, कुकुमसेरी 9.2, नारकंडा 12.6, भरमाैर 15.8, रिकांगपिओ 14.2, धाैलाकुआं 23.7, बरठीं 20.4, कसाैली 17.1, सराहन 11.9 व ताबो में 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 38.8
बिलासपुर 38.6
कांगड़ा 36.4भुंतर 36.0
मंडी 35.8
नाहन 33.0
धर्मशाला 33.0
सोलन 31.5
कल्पा 28.6
मनाली 28.2
शिमला 27.0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed