{"_id":"69a11be92636cb80d90de3e7","slug":"himachal-weather-chances-of-rain-and-snowfall-in-the-high-altitude-areas-of-himachal-on-friday-and-saturday-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार और शनिवार को बारिश-बर्फबारी के आसार, जानें अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार और शनिवार को बारिश-बर्फबारी के आसार, जानें अपडेट
Fri, 27 Feb 2026 09:52 AM IST
Ankesh Dogra
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 27 Feb 2026 09:52 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में मौसम चार मार्च तक मौसम साफ रहेगा। वहीं, बात करें आज और कल की तो ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार और शनिवार को बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा और कुल्लू के मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में चार मार्च तक मौसम साफ रहेगा। वीरवार शाम धर्मशाला में बारिश और ओलावृष्टि से मौसम ठंडा हो गया है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 27-28 फरवरी और तीन-चार मार्च को बारिश और बर्फबारी की संभावना है। प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों के मौसम में बदलने से अन्य क्षेत्रों के तापमान में कमी आने का पूर्वानुमान जताया गया है। वीरवार को प्रदेश में मौसम साफ रहने से मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। मौसम में अब सुबह और शाम के समय गर्माहट बढ़ने लगी है। मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर और मंडी के तापमान में भी वृद्धि रिकॉर्ड हुई है।
विज्ञापन