फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Chance of rain snowfall for two days, Keylong minimum temperature is minus 12.4 degree Celsi

Himachal Weather: हिमाचल में दो दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना, केलांग का न्यूनतम पारा माइनस 12.4

Wed, 08 Feb 2023 08:54 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Feb 2023 08:54 PM IST
सार

राज्य के बर्फबारी वाले जिलों में अभी भी  140 सड़कें यातायात के लिए ठप हैं। बुधवार सुबह 10:00 बजे तक लाहौल-स्पीति जिले में सबसे अधिक 120 सड़कें बाधित थीं। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Chance of rain snowfall for two days, Keylong minimum temperature is minus 12.4 degree Celsi
बर्फ से ढकीं कुल्लू की पहाड़ियां। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में दो दिन बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से राज्य के कई भागों में 9 और 10 फरवरी को बारिश-बर्फबारी की संभावना है। वहीं, निचले व मैदानी भागों के लिए बिजली चमकने व अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 11 फरवरी को भी कुछ भागों में मौसम खराब रह सकता है। बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश भर में मौसम साफ रहा। 

विज्ञापन


राज्य में 140 सड़कें अभी भी ठप
उधर, बुधवार शाम तक 134 सड़कों पर आवाजाही ठप रही। लाहौल-स्पीति जिले में सबसे अधिक 120 सड़कें ठप होने से जनजीवन अभी भी प्रभावित चल रहा है। चंबा में सात, कुल्लू में चार, कांगड़ा में दो और शिमला में एक सड़क ठप है।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान
शिमला का न्यूनतम तापमान 4.3, सुंदरनगर 3.6, भुंतर 2.0, कल्पा माइनस 2.2, धर्मशाला 6.2, ऊना 5.8, नाहन 12.1, केलांग माइनस 12.4, पालमपुर 5.0, सोलन 3.8, मनाली 0.0, कांगड़ा 6.6, मंडी 4.2, बिलासपुर 7.0, हमीरपुर 5.3, चंबा 5.9, डलहौजी 5.1, जुब्बड़हट्टी 5.5, कुफरी 2.2, कुकुमसेरी माइनस 8.8, नारकंडा 0.5, कसौली 6.7, रिकांगपिओ 0.4, सेऊबाग 0.6, धौलाकुआं 7.3, बरठीं 7.4, पांवटा साहिब 10.0 और सराहन 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम तापमान
 ऊना में अधिकतम तापमान 26.6, बिलासपुर में 23.5, सोलन में 23.0, हमीरपुर में 22.4, मंडी में 22.2, नाहन में 22.0, कांगड़ा में 19.9, धर्मशाला में 19.0, भुंतर में 18.6, शिमला में 15.7, मनाली में 12.5, डलहौजी में 10.8, कल्पा में 8.6 और केलांग में माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed