{"_id":"6593e00a6e95638b490e9aa5","slug":"himachal-weather-alert-of-dense-fog-in-plain-areas-for-four-days-possibility-of-rain-and-snowfall-on-8th-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल के मैदानी क्षेत्रों में चार दिनों तक घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट, 8 को बारिश-बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल के मैदानी क्षेत्रों में चार दिनों तक घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट, 8 को बारिश-बर्फबारी
Tue, 02 Jan 2024 06:52 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 02 Jan 2024 06:52 PM IST
सार
Today Weather in Himachal IMD Update: मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 6 जनवरी तक ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा सहित सोलन, मंडी और सिरमौर के मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
बिलासपुर में छाई धुंध।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में चार दिन घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा किन्नौर और लाहौल-स्पीति में 7 जनवरी तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान इन क्षेत्रों में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है। हालांकि, 8 जनवरी को मध्य और उच्च पर्वतीय कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 6 जनवरी तक ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा सहित सोलन, मंडी और सिरमौर के मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों के लोगों से सुबह और शाम के समय पूरी एहतियात के साथ ही घरों से बाहर निकलने की अपील की है। ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर हमीरपुर, सोलन, मंडी और सिरमौर के कई क्षेत्रों में मंगलवार को विजिबिलिटी 50 मीटर ही रही। इससे दिन के समय भी कई जगह वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। कोहरा पड़ने से लोगों की आवाजाही भी कम हो गई है। लोग गर्म कपड़ों में ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विजिबिलिटी 20 मीटर, 12 बजे लग रही धूप
बिलासपुर जिले में पिछले दो दिनों से पड़ रही धुंध ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। धुंध से लोगों के दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। मंगलवार को धुंध इतनी घनी थी कि विजिबिलिटी मात्र 20 मीटर ही रही। इसका सबसे ज्यादा असर यातायात पर देखने को मिला। सुबह 10 बजे भी वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ रहा था। मंगलवार को धुंध का असर इतना ज्यादा हो गया कि सूरज के दर्शन भी 12:00 बजे के बाद ही हुए। बाजारों में दुकानदार आग जलाकर सर्दी से राहत पाने का प्रयास करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
प्रमुख स्थानों का न्यूनतम तापमान
शिमला 4.6
सुंदरनगर 1.6
भुंतर 0.7
कल्पा -1.0
धर्मशाला 7.2
ऊना 5.8
नाहन 6.1
पालमपुर 3.0
सोलन 1.8
कांगड़ा 2.6
मंडी 1.6
चंबा 3.4
डलहौजी 4.9
जुब्बड़हट्टी 7.2
कुफरी 3.5
कुकुमसेरी -7.5
नारकंडा 1.8
रिकांगपिओ 1.5
सेऊबाग 0.8
धौलाकुआं 9.0
बरठीं 6.2
समदो -5.2
पांवटा साहिब 10.0
सराहन 2.5
देहरा गोपीपुर 6.0