फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal vulture nests old pine trees kangra shimla

हिमाचल प्रदेश: पुराने और मोटे चीड़ के पेड़ बने गिद्धों के पसंदीदा आशियाने, 553 पेड़ों पर मिले 617 घोंसले

Tue, 01 Sep 2026 11:08 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 01 Sep 2026 11:08 AM IST
सार

हिमाचल के पुराने चीड़ के जंगल संकटग्रस्त गिद्धों के लिए जीवनदायी साबित हो रहे हैं। कांगड़ा में चार साल के अध्ययन में 553 पेड़ों पर 617 सक्रिय घोंसले मिले, जबकि करीब 80 फीसदी घोंसले 600 से 800 मीटर की ऊंचाई पर पाए गए। शोध ने साफ किया है कि बड़े और पुराने चीड़ के पेड़ों का संरक्षण गिद्धों की आबादी बचाने के लिए बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
himachal vulture nests old pine trees kangra shimla
हिमाचल में गिद्धों पर अध्ययन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जंगलों में बड़े और पुराने चीड़ के पेड़ गिद्धों के प्रमुख आशियाने बने हुए हैं। भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून से संबद्ध रहे मल्याश्री भट्टाचार्य और गौतम तालुकदार के शोध में सामने आया है कि संकटग्रस्त सफेद पीठ वाले गिद्ध घोंसला बनाने के लिए खासतौर पर पुराने और मोटे चीड़ के पेड़ों को पसंद करते हैं। कांगड़ा में वर्ष 2020 से 2024 के बीच किए गए अध्ययन में 17 गिद्ध बस्तियों में 617 सक्रिय घोंसले मिले। ये घोंसले 553 पेड़ों पर बनाए गए। शोधपत्र हिमाचल प्रदेश में सफेद पीठ वाले गिद्ध के घोंसला स्थल का चयन और घोंसले वाली बस्तियों पर खतरे में यह जानकारी सामने आई है। यह शोधपत्र फॉरेस्ट इकॉलॉजी एंड मैनेजमेंट में छापा गया है। 

विज्ञापन

अध्ययन में पाया गया कि घोंसला बनाने वाले पेड़ों का औसत तना और घेरा करीब 255 सेंटीमीटर था। पेड़ की मोटाई, शाखाओं और पत्तियों का फैलाव और आसपास मौजूद दूसरे घोंसलों से दूरी गिद्धों के लिए महत्वपूर्ण कारक रहे। करीब 80 फीसदी घोंसले समुद्र तल से 600 से 800 मीटर की ऊंचाई के बीच मिले। शिमला ग्रामीण वन मंडल में हिमालयी गिद्धों की प्रजनन संख्या को लेकर अर्चि सहगल, रोहित चौधरी और शिवानी देवी ने अध्ययन किया है। ये तीनों शूलिनी विवि सोलन से हैं, जबकि इनके अध्ययन में सहयोग बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बांदा के रोहित चौधरी ने किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शोधपत्र 'हिमाचल प्रदेश के शिमला वन मंडल ग्रामीण में हिमालयी गिद्ध की प्रजनन आबादी का आकलन' में 21 प्रजनन स्थलों पर 69 घोंसले मिलने की जानकारी दी गई है। इनमें 53 घोंसलों में बच्चे पाए गए। शोधकर्ताओं ने क्षेत्र में प्रजनन करने वाले हिमालयी गिद्धों की संख्या 138 आंकी।

जंगल की आग से खतरा
अध्ययन में जंगल की आग, चीड़ के पेड़ों से बिरोजा निकालने और पेड़ों की कटाई को गिद्धों के घोंसलों के लिए प्रमुख खतरा बताया गया है। शोधकर्ताओं ने बड़े और पुराने पेड़ों वाले जंगलों को बचाने, स्थानीय लोगों और वन विभाग के बीच जागरूकता बढ़ाने की सिफारिश की है। जंगल की आग से बचाव के विशेष उपाय करने की जरूरत भी बताई गई है। 
 
विज्ञापन

गिद्धों के संरक्षण के लिए हफ्ताभर चलेगा अभियान
गिद्ध संरक्षण को लेकर 31 अगस्त से 6 सितंबर तक अभियान चलेगा। अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस के उपलक्ष्य में यह पहल जेडएसएल एज और द हैबिटैट्स ट्रस्ट ने वन एवं वन्यजीव विभाग के सहयोग से शुरू की है। कांगड़ा के लपियाणा, घीणा और धर्मशाला के 15 स्कूलों में जागरूकता व शैक्षणिक गतिविधियां होंगी। विद्यार्थी गिद्धों पर पेंटिंग और छोटे वीडियो बनाकर अपनी यादें और अनुभव साझा कर सकेंगे। मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव सरोज भाई पटेल और मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव शिमला प्रीति भंडारी ने पहल का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed