{"_id":"63650b46120937756107fa9d","slug":"himachal-vigilance-investigation-man-in-govt-service-in-bbnda-on-other-person-documents","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस: दूसरे के प्रमाण पत्रों पर हरियाणा के व्यक्ति ने 15 साल की नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजिलेंस: दूसरे के प्रमाण पत्रों पर हरियाणा के व्यक्ति ने 15 साल की नौकरी
Sat, 05 Nov 2022 01:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर
ओमपाल सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
ओमपाल सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 05 Nov 2022 01:26 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो :
सोशल मीडिया
विस्तार
बीबीएनडीए में फर्जी प्रमाण पत्र से नौकरी करने का मामला सामने आया है। व्यक्ति 15 साल से बीबीएनडीए में नौकरी कर रहा था। विजिलेंस की टीम को इसकी भनक लगी तो छानबीन शुरू की। व्यक्ति ने जांच का पता चलते ही पद से इस्तीफा दे दिया है। विजिलेंस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इधर,बीबीएनडीए के अधिकारियों की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में आ गई है। कर्मचारी को चयन कमेटी ने सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नौकरी पर रखा था।
हरियाणा के पंचकूला की कालका तहसील के बजीर द्दीन नाम के व्यक्ति ने नालागढ़ के मझौली गांव के बली मोहम्मद के प्रमाणपत्रों के आधार पर हिमाचल में नौकरी हासिल कर ली। बजीर द्दीन ने बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ प्राधिकरण (बीबीएनडीए) में बतौर चौकीदारी 2007 से 2022 तक नौकरी की। चौकीदार रखने के लिए बीबीएनडीए के तत्कालीन सीईओ के नेतृत्व में चार सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया।
बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति के प्रमाण पत्र आवेदन में लगाए गए हैं, वह गांव का नंबरदार भी है। बजीर द्दीन को जैसे ही विजिलेंस की जांच का पता चला तो उसने कार्रवाई होने से पहले ही इस्तीफा दे दिया। उधर, विजिलेंस एसपी अंजुम आरा ने बताया कि हरियाणा के बजीर द्दीन ने हिमाचल के मझौली निवासी बली मोहम्मद के कागजात पर फर्जी तरीके से चौकीदार की नौकरी की।
चयन कमेटी ने उसे सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नौकरी पर रखी। जब इसकी जांच शुरू की तो चौकीदार को इसकी भनक लग गई और उसने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। विभाग बीबीएनडीए से बजीर द्दीन का सर्विस रिकॉर्ड मांगा है।