फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal vigilance close investigation against chet Ram contested election against CM jairam Thakur

जयराम के खिलाफ चुनाव लड़े चेतराम पर बंद होगी अब विजिलेंस जांच

Wed, 26 Jun 2019 12:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला
सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 26 Jun 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
himachal vigilance close investigation against chet Ram contested election against CM jairam Thakur
सांकेतिक तस्वीर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र सराज से कांग्रेस नेता चेतराम ठाकुर के खिलाफ अब विजिलेंस जांच बंद होगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले चेतराम के खिलाफ प्रारंभिक जांच में भ्रष्टाचार का केस नहीं बन पाया है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव से पहले विजिलेंस ने दो बार मिल्कफेड के अध्यक्ष रहे चेतराम के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों में जांच खोली थी, लेकिन आरोप साबित न होने पर जांच बंद की जा रही है। चेतराम वर्ष 2003 में कांग्रेस के टिकट पर सराज से तत्कालीन भाजपा प्रत्याशी रहे जयराम ठाकुर के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। 
विज्ञापन


विजिलेंस में मार्क इन्कवायरी में चेतराम पर गैरकानूनी तरीके से पद हथियाने, गाड़ी का दुरुपयोग करने और लोन लेने में अनियमितताएं बरतने जैसे आरोप हैं। इसकी प्रारंभिक जांच विजिलेंस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) के  पास दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईयू ने हाल ही में इन आरोपों से संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की। चेतराम वीरभद्र सरकार में पहली बार 2003 से 2008 तक मिल्कफेड के चेयरमैन बने। दूसरी बार 2013 से 2017 तक अध्यक्ष रहे।

भाजपा की चार्जशीट में उन पर आरोप था कि वह दूसरी बार मिल्कफेड निदेशक मंडल के सदस्य गैरकानूनी तरीके से बने। दिसंबर 2016 में विपक्षी भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व में राज्यपाल को वीरभद्र सरकार के खिलाफ चार्जशीट सौंपी थी।

तत्कालीन केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा भी उनके साथ थे। सत्ता में आने के बाद जयराम सरकार ने इसी चार्जशीट को जांच के लिए विजिलेंस को भेजा। विजिलेंस के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि आरोप साबित नहीं होने पर जल्द जांच बंद कर दी जाएगी। इससे पहले जांच रिपोर्ट सरकार को भेजकर इसकी अनुमति मांगी जाएगी।

ये थे चार्जशीट में आरोप
चार्जशीट में आरोप थे कि दुग्ध प्रसंघ और एक बैंक का डिफॉल्टर होने के बावजूद उन्हें प्रसंघ का चेयरमैन बनाया। इसके अलावा उन पर मिल्कफेड का अध्यक्ष रहते सरकारी गाड़ी का दुरुपयोग करने का भी आरोप रहा। इसमें भी गाड़ी का इस्तेमाल करने के लिए पोस्ट फैक्टो अनुमति लेने का तथ्य सामने आया है।

लोकसभा चुनाव में भी ज्यादा सक्रिय नहीं थे चेतराम
चेतराम लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस के पक्ष में प्रचार में अधिक सक्रिय नजर नहीं आए। चेतराम ठाकुर को पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिला था। इससे भी वह नाखुश थे। सियासी जानकारों की मानें तो सीएम जयराम ठाकुर को अपने हलके में उनके अधिक सक्रिय नहीं होने का राजनीतिक लाभ मिलता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed