फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal vigilance bureau to file chargesheet in JOA IT paperleak case

Himachal News: जेओए आईटी पेपर लीक मामले में चालान पेश करने की तैयारी

Fri, 17 Feb 2023 10:40 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 17 Feb 2023 10:40 AM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग की 25 दिसंबर 2022 को होने वाली पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी भर्ती की लिखित परीक्षा का पेपर दो दिन पहले लीक हो गया था। 

विज्ञापन
himachal vigilance bureau to file chargesheet in JOA IT paperleak case
जेओए आईटी पेपर लीक मामला। - फोटो : संवाद

विस्तार

जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) आईटी पेपर लीक मामले में विजिलेंस आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश करने की तैयारी में है। इस मामले में आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें से चार जमानत पर हैं। 21 फरवरी को यह चालान पेश किया जा सकता है। वहीं, प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के बड़े अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए विजिलेंस ने सरकार से अभियोजन मंजूरी मांग रखी है।

विज्ञापन


विजिलेंस ने आयोग में तैनात वरिष्ठ सहायक उमा आजाद को मुख्य आरोपी बनाया है। उमा के दोनों बेटे और दलाल संजीव न्यायिक भी हिरासत में हैं। उल्लेखनीय है कि आयोग की 25 दिसंबर 2022 को होने वाली पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी भर्ती की लिखित परीक्षा का पेपर दो दिन पहले लीक हो गया था। पेपर लीक करने का आरोप उमा आजाद पर लगा। वह आयोग की गोपनीय शाखा में वरिष्ठ सहायक के पद पर लंबे समय से कार्यरत है।
विज्ञापन


एक अभ्यर्थी की शिकायत पर विजिलेंस ने उमा और उसके बेटों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोप है कि दलाल ने एक अभ्यर्थी से प्रश्नपत्र के बदले ढाई लाख रुपये मांगे। दलाल अभ्यर्थी को उमा से मिलवाने उसके घर ले गया था। एडीजी विजिलेंस सतवंत अटवाल ने कहा कि पेपर लीक मामले में जल्द कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


319 पदों के लिए 1,03,344 अभ्यर्थियों ने देनी थी परीक्षा
आयोग ने मई 2022 में 198 पदों के लिए आवेदन मांगे थे। अक्तूबर में 121 पद और जोड़े गए। 319 पदों के लिए 476 परीक्षा केंद्रों में 25 दिसंबर 2022 को 1,03,344 अभ्यर्थियों ने परीक्षा देनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed