फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal vidhansabha session, 482 question will be asked.

हिमाचल विधानसभाः इन सवालों पर हो सकता है हंगामा

Tue, 18 Aug 2015 09:34 AM IST
Updated Tue, 18 Aug 2015 09:34 AM IST
विज्ञापन
himachal vidhansabha session, 482 question will be asked.

21 अगस्त से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र में विधायक 482 प्रश्न पूछेंगे। सोमवार को प्रेस गैलरी कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने कहा कि अभी तक विधानसभा सचिवालय को 365 तारांकित प्रश्नों और 117 अतारांकित प्रश्नों की सूचनाएं मिली हैं।

विज्ञापन


इनमें से 129 तारांकित और 49 अतारांकित प्रश्नों की सूचनाएं ऑनलाइन मिली हैं। उन्होंने कहा कि नियम -101 के तहत तीन गैर सरकारी सदस्य संकल्प और नियम -130 के तहत दो संकल्प रखे जाने की सूचनाएं मिली हैं। बुटेल ने कहा कि पत्रकारों की मांग पर अगले वर्ष 1 जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2016 तक प्रत्येक राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त संवाददाताओं को एक वर्ष के लिए विधानसभा सत्र के लिए पहचान पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

ये मामले उठाए जाएंगे

himachal vidhansabha session, 482 question will be asked.

---सड़कों का रखरखाव
---नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के फैसले
---नई वोल्वो बसें, कंडक्टर भर्ती
---स्वास्थ्य संस्थानों, अन्य विभागों में खाली पद
---तहसीलें और उप तहसीलों की स्थापनाएं
---विधायक प्राथमिकता में सड़कें, सिंचाई एवं पेयजल योजनाओं की डीपीआर
---प्रदेश में भारी बारिश और बादल फटने से हुआ नुकसान

विधायक एक दिन में पूछ सकेंगे केवल पांच सवाल

himachal vidhansabha session, 482 question will be asked.

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में प्रत्येक विधायक सदन के भीतर एक दिन में केवल पांच सवाल ही पूछ सकेंगे। दो सवाल मौखिक और तीन सवाल लिखित में पूछ सकेंगे। मानसून सत्र में इस व्यवस्था के लिए विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल की ओर से सभी सदस्यों को अवगत करवा दिया गया है। प्रदेश विधानसभा के सचिव सुंदर सिंह वर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने कहा कि नियमों में ऐसा प्रावधान है। विधायकों को सूचित किया गया है कि कोई विधायक अपने प्रश्न का मौखिक उत्तर चाहता हो तो वह प्रश्न आरंभ करने के स्थान से पूर्व एक तारे का निशान लगाएगा। यदि विधायक ने तारे का निशान न लगाया हो तो प्रश्न उस सूची में छापा जाएगा, जिसमें प्रश्नों के लिखित उत्तर दिए जाने हों।

विज्ञापन

तीन लोगों को ही प्रवेश दे सकेंगे विधायक

himachal vidhansabha session, 482 question will be asked.

विधायकों को चाहिए कि वे केवल उन प्रश्नों पर तारे का निशान लगाएं, जिनके बारे में अनुपूरक प्रश्न पूछे जाने की संभावना हो। उन प्रश्नों पर तारे का निशान नहीं लगाना चाहिए, जिनमें केवल मात्र आंकडे़ पूछे गए हों या सदन के पटल पर विवरण पत्र रखने की प्रार्थना की गई हो। एक सदस्य एक दिन में दो तारांकित और तीन अतारांकित प्रश्नों से अधिक प्रश्न नहीं पूछेगा। इसमें कोष्ठक में लिए हुए प्रश्न भी शामिल होंगे।

वहीं, विधानसभा सचिवालय ने विधायकों से अनुरोध किया है कि आगामी सत्र की अवधि में विधानसभा परिसर में अवांछित भीड़ को रोकने के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करें। विधानसभा की दर्शक दीर्घाओं में प्रतिदिन तीन से अधिक आगंतुकों के प्रवेश के लिए प्रपत्र पर हस्ताक्षर एवं अनुमोदन न किया जाए।

साथ ही विभिन्न पार्टियों के सदस्यों के लिए विधानसभा में आवंटित कक्षों के अंदर किसी आगंतुक को सत्र के दौरान न तो प्रवेश के लिए कहें और न ही उन स्थानों में बैठाएं जहां सुरक्षा बनाए रखने में किसी भी प्रकार की बाधा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed