फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal vidhansabha, dicussion on sports bill in himachal.

पढ़िए, आखिर क्यों गरमाई हिमाचल की विधानसभा?

Wed, 08 Apr 2015 11:27 PM IST
Updated Wed, 08 Apr 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
himachal vidhansabha, dicussion on sports bill in himachal.

विपक्ष के भारी विरोध के बाद खेल विधेयक को बुधवार को विधानसभा में पेश नहीं किया गया। अब वीरवार को सदन में इस विधेयक पर चर्चा की जाएगी। विपक्ष का आरोप था कि विधेयक की प्रतियां पढ़ने के लिए नहीं दी गईं। ऐसे में सदन में कैसे बहस करेंगे। विधानसभा में हंगामे को शांत करने के लिए स्पीकर बीबीएल बुटेल ने सदन को बताया कि सोमवार रात आठ बजे यह विधेयक मंगलवार को पेश करने के लिए आया।

विज्ञापन


आने के तत्काल बाद विधानसभा का बुलेटेन जारी कर दिया गया। साथ ही विधानसभा की सूची में शामिल कर लिया गया। इसकी एक प्रति नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल के निजी सचिव को उस समय भिजवाई गई, मंगलवार को सुबह साढ़े दस बजे सदन के पटल पर ऑनलाइन रख दी गई। इस पर धूमल ने आपत्ति दर्ज कराई कि अगर उन्हें एक प्रति मिल गई इसका मतलब यह नहीं होता कि सारे विधायक इसे पढ़ लिए होंगे।
विज्ञापन


इससे पहले धूमल ने कहा कि अगर आपका यही व्यवहार रहा तो आपके डिनर का भी बहिष्कार करेंगे। सुरेश भारद्वाज की आपत्ति थी कि जब तक इस विधेयक को पढ़ा नहीं जाएगा, तब तक चर्चा करना संभव नहीं है। इस पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वीरवार को सदन में विधेयक पर चर्चा करने के लिए कहा, जिसके बाद विपक्ष मान गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीसीपी संशोधन विधेयक पारित

himachal vidhansabha, dicussion on sports bill in himachal.

प्रदेश में 8 से ज्यादा अपार्टमेंट बनाए जाने पर भवन मालिक भी नगर और ग्राम योजना संशोधन विधेयक के दायरे में आएंगे। प्रदेश सरकार ने भवन मालिकों को 8 अपार्टमेंट बनाए जाने तक ही छूट दी है। इससे ज्यादा अपार्टमेंट बनाए जाने पर भवन मालिक को बिल्डर माना जाएगा। ऐसे में भवन मालिकों पर बिल्डर वाले नियम लागू होंगे।

हिमाचल प्रदेश नगर और ग्राम योजना संशोधन (टीसीपी) विधेयक बुधवार को विधानसभा में पास हो गया। इस विधेयक के पारित होने से अब प्रदेश में अवैध अपार्टमेंट, कालोनी और अवैध निर्माण करने वालों को तीन साल तक सजा या पेनल्टी या दोनों की जा सकती हैं। टीसीपी संशोधन विधेयक को विपक्ष ने बिल्डरों को लाभ पहुंचाने वाला करार दिया। हालांकि शहरी विकास एवं आवास मंत्री सुधीर शर्मा ने आरोप को सिरे से खारिज कर दिया।

विधेयक के तहत साडा को आत्म निर्भर बनाया जाएगा। इसके तहत उद्योगों, होटलों और शापिंग माल आदि वाणिज्यिक संस्थानों से पार्क और सड़कों के रखरखाव औ मरम्मत के लिए चार्ज लिया जाएगा। भाजपा विधायक सुरेश भारद्वाज ने मांग की कि टीसीपी संशोधन विधेयक को प्रवर समिति को भेज दिया जाए। क्योंकि, इस विधेयक से धारा 118 का भी उल्लंघन होगा। उन्होंने कहा कि सुधीर शर्मा सबकी सुनते हैं, लेकिन विधानसभा में ध्वनि मत से संशोधन विधेयक को पारित किया गया।

समय न देने पर हंगामा

himachal vidhansabha, dicussion on sports bill in himachal.

नियम - 62 और ध्यान आकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा के लिए समय न मिलने पर विपक्ष ने सदन में खूब हंगामा किया। आरोप लगाया कि सरकार ने एक दिन में स्पोर्ट्स बिल को पेश किया और अगले दिन चर्चा के लिए ला दिया। वहीं, भाजपा विधायकों ने एक सप्ताह पहले नियम - 62 और ध्यान आकर्षण प्रस्ताव लाए हैं, इस पर चर्चा के लिए समय नहीं दिया जा रहा।

मामले ने उस वक्त ज्यादा तूल पकड़ लिया जब सीपीएस नीरज भारती ने हस्तक्षेप किया। भाजपा विधायक कार्यवाही से असंतुष्ट थे और विधानसभा अध्यक्ष के सामने विरोध प्रकट कर रहे थे। इस बीच नीरज भारती ने सदन में विधायकों को सीट पर बैठने के लिए कहा। यह बात भाजपा विधायकों को रास नहीं आई और सदन में हंगामा हो गया।

रणधीर शर्मा ने कहा कि नियम -62 के तहत उन्होंने एनएच पर कंपनियों की ओर से अवैध तरीके से किए जा रहे निर्माण को लेकर चर्चा का समय मांगा था, लेकिन अभी तक समय नहीं दिया गया। भाजपा विधायक रिखी राम कौंडल ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में व्यक्ति की लाश मिलने के मामले में चर्चा के लिए समय मांगा था। राजीव बिंदल ने कहा कि तिब्बितयों की जमीनें दी जा रही हैं जबकि प्रदेश के लोगों को इससे वंचित रखा गया है। इस पर चर्चा के लिए भी समय नहीं दिया गया।

जहां बेड नहीं, उन पीएचसी से हटेगी नर्सें

himachal vidhansabha, dicussion on sports bill in himachal.

स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने कहा कि जिन पीएचसी में बेड नहीं हैं, वहां नर्सों की तैनाती नहीं की जाएगी। वर्तमान में जिन पीएचसी में नर्सें तैनात हैं, उन्हें हटाकर किसी दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। हर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की तैनाती की जाएगी। इसके लिए सरकार हर मंगलवार को डॉक्टर के रिक्त पदों को भरने के लिए साक्षात्कार ले रही है। स्वास्थ्य मंत्री जयसिंहपुर के विधायक यादविंद्र गोमा के सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर में खाली पदों को जल्द भरा जाएगा।

विशेष बच्चों को पढ़ाने के लिए मिलेंगे 27 और अध्यापक

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान एवं राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत प्रदेश में 17751 विशेष बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इनके लिए 137 अध्यापक हैं। 27 और पदों को भरा जाएगा। मंत्री देहरा के विधायक रविंद्र रवि के सवाल का जवाब दे रहे थे।

अस्पतालों में मिलेंगी जेनेरिक दवाएं
स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार चिकित्सालयों में भी जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराएगी। 388 जेनेरिक दवाओं का चयन कर लिया गया है। कौल सिंह ने यह जानकारी जोगिंद्रनगर से भाजपा विधायक गुलाब सिंह के लिखित सवाल के उत्तर में दी।

धूमल के गृह क्षेत्र में गरजेंगे वीरभद्र

himachal vidhansabha, dicussion on sports bill in himachal.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 11 अप्रैल को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के गृह विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर में गरजेंगे। मुख्यमंत्री इस दिन 11 बजे गांधी चौक में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने का जिम्मा राज्य आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा के कंधों पर है। इस बहाने राजेंद्र राणा भीड़ जुटाकर अपनी शक्ति प्रदर्शन भी करेंगे।

राणा ने एक हफ्ते से हमीरपुर ब्लॉक की पंचायतों का दौरा शुरू कर दिया है। राजेंद्र राणा हमीरपुर ब्लॉक की टिक्कर, लालड़ी, दड़ूही और अणु सहित जिला मुख्यालय से सटी पंचायतों का दौरा कर कार्यकर्ताओं को एक सूत्र में बांधने का प्रयास कर रहे हैं। राणा के इस कार्यक्रम पर भाजपाइयों की भी नजर है। चूंकि, इसी साल जनवरी में भी मुख्यमंत्री ने गांधी चौक पर एक कार्यक्रम में शिरकत की थी।

भीड़ न जुटने के चलते वीरभद्र सिंह काफी तल्ख दिखे थे। कार्यक्रम के दौरान 13 करोड़ के उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 11 अप्रैल को परिधि गृह में नव निर्मित 5 मंजिला अतिरिक्त भवन, लोनिवि के चीफ इंजीनियर भवन, आयुर्वेदिक अस्पताल भवन और नवनिर्मित विश्राम गृह बोहणी स्थित छियोड़ी का लोकार्पण करेंगे। वे जन समस्याएं भी सुनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed