{"_id":"57b5b5694f1c1b77766ec869","slug":"himachal-vidhan-sabha-monsoon-session-likely-to-be-a-stormy-affair","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामेदार हो सकता है 22 से शुरू हो रहा मानसून सत्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामेदार हो सकता है 22 से शुरू हो रहा मानसून सत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 19 Aug 2016 09:36 AM IST
विज्ञापन
22 अगस्त से प्रस्तावित विधानसभा का मानसून सत्र हंगामेदार हो सकता है। विपक्ष ने 21 अगस्त सायं 7 बजे होटल पीटरहॉफ में विधायक दल की बैठक बुलाई है। नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल इसकी अध्यक्षता करेंगे। मानसून सत्र में विपक्ष दो मामलों पर सत्तापक्ष को घेरेगा।
विज्ञापन
एक अवैध खनन, एएसपी का तबादला तो दूसरा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ओर से भाजपा विधायकों के खिलाफ बयानबाजी। इसके अलावा सड़क, परिवहन और अवैध भवनों को नियमित करने के मामले को भी भाजपा विधानसभा में प्रमुखता से उठाएगी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने परमार जयंती के अवसर पर भाजपा नेताओं को नगर निगम में नौकरी के लिए दरख्वास्त देने का बयान दिया था।
विज्ञापन
भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक सुरेश भारद्वाज ने बताया कि 22 अगस्त से मानसून सत्र शुरू हो रहा है। बैठक में इसके लिए रणनीति बनाई जाएगी। भारद्वाज ने कहा कि हिमाचल सरकार कोमा में है। प्रदेश में इन्वेस्टर आने को तैयार नहीं हैं। विकास कार्य ठप हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।
विज्ञापन