{"_id":"642e6cfae5d99201ba0a5313","slug":"himachal-vidhan-sabha-budget-session-2023-mla-rakesh-jamwal-raise-issue-civil-hospital-sundernagar-through-ama-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट सत्र: सदन में गूंजा अमर उजाला, विधायक राकेश जम्वाल ने सुंदरनगर अस्पताल का मामला उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट सत्र: सदन में गूंजा अमर उजाला, विधायक राकेश जम्वाल ने सुंदरनगर अस्पताल का मामला उठाया
Thu, 06 Apr 2023 05:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 06 Apr 2023 05:57 PM IST
सार
सुंदरनगर के भाजपा विधायक राकेश जम्वाल ने वीरवार को सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाते हुए कहा कि नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में पीएसए प्लांट डेढ़ माह से खराब होने की खबर अमर उजाला में छपी है।
विज्ञापन
विधायक राकेश जम्वाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि 150 बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में ऑक्सीजन प्लांट खराब होना बहुत महत्वपूर्ण विषय है। अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी हफ्ते टीम इस ड्रायर के स्विच को ठीक करेगी। ऑक्सीजन प्लांट को ठीक किया जाएगा। सुंदरनगर के भाजपा विधायक राकेश जम्वाल ने वीरवार को सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाते हुए कहा कि नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में पीएसए प्लांट डेढ़ माह से खराब होने की खबर अमर उजाला में छपी है।
विज्ञापन
यह डेढ़ सौ बिस्तर का अस्पताल है। यह सुंदरनगर ही नहीं, आसपास के इलाकों के लोगों के लिए भी सेवारत है। सुंदरनगर अस्पताल में वे सुविधाएं हैं, जो जिला अस्पताल में नहीं होती। इसका ड्रायर का एक स्विच खराब चल रहा है। उसे डेढ़ महीने से ठीक नहीं कर पाए। डेढ़ करोड़ से यहां यह स्थापित किया गया था।
विज्ञापन
विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि 150 बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में वर्ष 2021 में 500 एलपीएम क्षमता वाले पीएसए संयंत्र को सरकार की स्वीकृति के बाद स्थापित किया गया था। इस पीएसए संयंत्र की स्थापना प्रधानमंत्री केयर्स प्रोग्राम के अंतर्गत लगभग 1,34,67,580 रुपये की लागत से हुई थी। 13 फरवरी, 2023 से इस पीएसए संयंत्र को तकनीकी खराबी के कारण उपयोग में नहीं लाया जा रहा है।
विज्ञापन