{"_id":"5e5123988ebc3ef38359c3ed","slug":"himachal-vidhan-sabha-budget-session-2020-refreshment-to-employees-after-5-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस सत्र: पांच बजे के बाद काम करने वाले कर्मियों को मिलेगा अल्पाहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस सत्र: पांच बजे के बाद काम करने वाले कर्मियों को मिलेगा अल्पाहार
Sat, 22 Feb 2020 06:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 22 Feb 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
samosa
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा सत्र के दौरान राज्य सचिवालय में विधानसभा बिजनेस तैयार करने वाले कर्मचारियों को शाम पांच बजे के बाद रुकने पर नाश्ता मुहैया कराया जाएगा। सचिवालय प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार बिजनेस तैयार करने के लिए शाम पांच बजे के बाद रुकने वाले कर्मियों की सूची अधिकारियों को सचिवालय प्रशासन को मुहैया करानी होगी।
विज्ञापन
इसके बाद 25 रुपये प्रति व्यक्ति की दर से कर्मचारियों को खाने के लिए चाय समोसा आदि राज्य सचिवालय के जलपान गृह से उपलब्ध कराया जाएगा। यह व्यवस्था सिर्फ 25 फरवरी से 14 मार्च और 23 से 31 मार्च तक के लिए उपलब्ध होगी। संयुक्त सचिव सचिवालय प्रशासन की ओर से इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विशेष सचिवों, अतिरिक्त, संयुक्त, उप और अवर सचिव को पत्र लिखकर सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन