फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal vidhan sabha budget session 2020 question hour ramesh dhwala statement

बजट सत्र प्रश्नकाल: धवाला के सवाल पर सदन में फिर मचा घमासान

Wed, 26 Feb 2020 05:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 26 Feb 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
himachal vidhan sabha  budget session 2020 question hour ramesh dhwala statement
विधायक रमेश धवाला (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा के कई सत्रों में अपनी ही सरकार को घेरने के लिए चर्चा में रहे ज्वालामुखी से विधायक रमेश धवाला के सवाल पर बुधवार को फिर सदन में घमासान मचा। अफसरों और कर्मचारियों के सेवा विस्तार के मामले पर मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष के बीच खूब शब्द बाण चले।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सरकार का बचाव करते हुए जहां कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया वहीं, नेता विपक्ष ने भाजपा सरकार को सेवा विस्तार को सैद्धांतिक तौर पर विरोध करने की बातें याद दिलाकर घेरा।
विज्ञापन


भाजपा विधायक रमेश धवाला ने सेवा विस्तार पर सवाल उठाते हुए कहा कि वित्तीय भार बहुत अधिक पड़ने के बावजूद सेवा विस्तार की क्या जरूरत है? इस सेवा विस्तार के चलते कई कर्मचारियों की पदोन्नतियां प्रभावित होती हैं। उन्होंने पूछा कि क्या सरकार ने सेवा विस्तार अभी भी जारी रखा है या इसे रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर मुख्यमंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि पूर्व सरकार ने नियमों की अनदेखी करते हुए कांग्रेस विचारधारा वालों को सेवा विस्तार दिया। यह आंकड़ा 100-200 होता तो ज्यादा फर्क नहीं पड़ना था लेकिन कांग्रेस ने 2013 से 2017 तक 2397 कर्मचारियों को सेवा विस्तार दिए। मुख्यमंत्री के जवाब पर पलटवार करते हुए नेता विपक्ष ने भाजपा की कथनी और करनी पर सवाल उठाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed