{"_id":"62a36a7a21187a442608e90b","slug":"himachal-vidhan-sabha-adhyaksh-will-decide-on-membership-of-independent-mla-that-joins-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Pradesh: विधानसभा अध्यक्ष लेंगे निर्दलीय विधायकों की सदस्यता को लेकर फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Pradesh: विधानसभा अध्यक्ष लेंगे निर्दलीय विधायकों की सदस्यता को लेकर फैसला
Sat, 11 Jun 2022 11:28 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:28 AM IST
सार
विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने बताया कि कांग्रेस की शिकायत को जांचा और परखा जाएगा। अभी वे शिमला से बाहर हैं। शिमला लौटते ही इस पर आगामी फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा में शामिल हुए दोनों निर्दलीय विधायकों प्रकाश राणा और होशियार सिंह की सदस्यता को लेकर विधानसभा अध्यक्ष फैसला लेंगे। प्रदेश कांग्रेस की शिकायत को विधानसभा सचिवालय ने अध्यक्ष विपिन परमार के पास भेज दिया है। दल बदल कानून की बारीकियां जानने में विधानसभा सचिवालय के अधिकारी भी जुट गए हैं। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता देवेंद्र बुशहरी की ओर से विधानसभा सचिवालय को शिकायत की लिखित कॉपी भी सौंप दी गई।
विज्ञापन
वीरवार को कांग्रेस ने ई मेल के माध्यम से शिकायत दर्ज करवाई थी।जोगिंद्रनगर और देहरा से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार जीत दर्ज करने वाले दोनों विधायक बीते दिनों मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए हैं। कांग्रेस ने इसे सांविधानिक व्यवस्था का उल्लंघन करार देते हुए दोनों विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांग की है।
विज्ञापन
कांग्रेस का आरोप है बिना इस्तीफा दिए निर्दलीय विधायक किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं हो सकते। कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा एक्ट की प्रतियों के साथ विधानसभा सचिवालय में शिकायत दी है। उधर, विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने बताया कि कांग्रेस की शिकायत को जांचा और परखा जाएगा। अभी वे शिमला से बाहर हैं। शिमला लौटते ही इस पर आगामी फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन