{"_id":"5d5fcf458ebc3e6c93520d13","slug":"himachal-uttarakhand-border-helicopter-emergency-landing-arakot","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल सीमा पर हेलीकॉप्टर क्रैश होने से बाल-बाल बचा, पायलट घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल सीमा पर हेलीकॉप्टर क्रैश होने से बाल-बाल बचा, पायलट घायल
Fri, 23 Aug 2019 05:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 23 Aug 2019 05:11 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपदाग्रस्त आराकोट क्षेत्र में अलग-थलग पड़े गांवों तक राहत सामग्री पहुंचाने के दौरान शुक्रवार को एक और हेलीकॉप्टर क्रैश होते होते बचा। आराकोट से चिवां गांव के लिए राहत सामग्री लेकर उड़े हेलीकॉप्टर की नगवाड़ा टिकोची के पास नदी किनारे आपात लैंडिंग करानी पड़ी।
विज्ञापन
इस हादसे में पायलट कैप्टन सुशांत कुमार जाना सिर पर चोट लगने से घायल हो गए, जबकि इंजीनियर पूरी तरह सुरक्षित है। इस बार भी सेब ढुलान के लिए बगीचे और सड़क के बीच लगी ट्रॉली के तार हादसे का कारण बने।
विज्ञापन
सेना का ट्रक खाई में गिरा, एक जवान की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
बीते 21 अगस्त को आराकोट क्षेत्र के आपदाग्रस्त मोल्डी गांव में राहत सामग्री पहुंचाने के दौरान हैरिटेज एविएशन कंपनी का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। इस हादसे में पायलट एवं इंजीनियर समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी।
खाई में गिरी स्कॉर्पियो, दो की मौत, सात घायल
इस हादसे के बाद क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से राहत एवं बचाव कार्य बंद कर दिए गए थे। शुक्रवार को एक बार फिर आर्यन एविएशन कंपनी के हेलीकॉप्टर की मदद से प्रभावित गांवों में रसद पहुंचाने का कार्य शुरू किया गया।
इस हेलीकॉप्टर ने आराकोट से दो राउंड लगाकर चिवां गांव राहत सामग्री पहुंचाई। तीसरे राउंड में यह राहत सामग्री लेकर चिवां गांव के लिए उड़ा तो दोपहर करीब सवा 12 बजे नगवाड़ा टिकोची के पास इसकी आपात लैंडिंग करानी पड़ी।