{"_id":"69663fa14a475958e70923c7","slug":"himachal-university-will-fill-100-posts-of-teachers-and-non-teachers-shimla-news-c-19-sml1002-662091-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: हिमाचल विश्वविद्यालय भरेगा शिक्षकों और गैर शिक्षकों के सौ पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: हिमाचल विश्वविद्यालय भरेगा शिक्षकों और गैर शिक्षकों के सौ पद
विज्ञापन
विवि प्रबंधन ने प्रदेश सरकार को भेजा प्रस्ताव, मंजूरी मिलते ही शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, कई विभागों में खाली पड़े हैं पद
खास खबर
पदों के रिक्त होने से विवि का कामकाज हो रहा प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला ने वर्षों से खाली पड़े शिक्षकों और गैर शिक्षकों के पदों को भरने की तैयारी कर ली है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने रिक्त पदों पर नियुक्तियों के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है। सरकार से स्वीकृति मिलते ही विभिन्न विभागों में करीब 100 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आरंभ होगी।
विश्वविद्यालय में लंबे समय से नियमित भर्तियां न होने के कारण शिक्षण व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों पर असर पड़ रहा था। कई शैक्षणिक विभागों के साथ कार्यालय, परीक्षा शाखा और अन्य इकाइयां सीमित कर्मचारियों के सहारे संचालित हो रही हैं। कर्मचारियों की कमी के चलते मौजूदा स्टाफ पर अतिरिक्त कार्यभार बढ़ा हुआ है। विश्वविद्यालय स्तर पर हाल ही में विभागों में स्टाफ की समीक्षा की गई। इसमें यह सामने आया कि कई पद वर्षों से स्वीकृत होने के बावजूद खाली पड़े हैं। इसी आधार पर प्राथमिकता के अनुसार रिक्त पदों की सूची तैयार कर सरकार को भेजी गई है। प्रस्ताव में शिक्षक वर्ग के साथ लिपिकीय, तकनीकी और सहायक सेवाओं से जुड़े गैर शिक्षक पद शामिल किए हैं।
विवि प्रबंधन का कहना है कि पहले चरण में उन पदों को भरा जाएगा जो विश्वविद्यालय के दैनिक कामकाज और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए जरूरी हैं। इन भर्तियों से शिक्षण कार्य में सुधार होने के साथ प्रशासनिक प्रक्रिया को भी गति मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से भर्तियों के इंतजार में बैठे अभ्यर्थियों के लिए यह खबर राहत भरी मानी जा रही है। विश्वविद्यालय में नियमित भर्तियों की शुरुआत होने से व्यवस्था को स्थायित्व मिलने की संभावना जताई जा रही है। कुलपति प्रोफेसर महावीर सिंह ने बताया कि सरकार से मंजूरी मिलते ही नए सिरे से अधिसूचनाएं जारी की जाएंगी और चयन प्रक्रिया नियमों के तहत पूरी की जाएगी।