{"_id":"61df0941787bb31a07638c05","slug":"himachal-university-shimla-extended-the-date-of-application-for-admission-in-md-and-ms-ayurveda","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल विश्वविद्यालय: एमडी और एमएस आयुर्वेद में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल विश्वविद्यालय: एमडी और एमएस आयुर्वेद में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई
Wed, 12 Jan 2022 10:31 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 12 Jan 2022 10:31 PM IST
सार
एमडी, एमएस आयुर्वेद में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए अंतिम तिथि को 22 जनवरी तक बढ़ा दिया है। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि बढ़ाई गई अंतिम तिथि के बाद पोर्टल को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने एमडी, एमएस आयुर्वेद में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए अंतिम तिथि को 22 जनवरी तक बढ़ा दिया है। इसके लिए अभ्यर्थी विवि के एडमिशन पोर्टल के माध्यम से निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि बढ़ाई गई अंतिम तिथि के बाद पोर्टल को बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अंतिम दो रोज 21 और 22 जनवरी को अभ्यर्थी भरे गए ऑनलाइन आवेदन फार्म में प्रोस्पेक्टस में दिए गए नियमों और शर्तों के अनुसार आवश्यक सुधार भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
श्रेणीवार मेरिट सूची अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा 2021 के परिणाम के आधार पर दो फरवरी तक काउंसलिंग शेड्यूल के साथ जारी किया जाना प्रस्तावित है। इसे विवि की वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी समय समय पर प्रवेश से संबंधित दिशा निर्देशों को जानने के लिए नियमित रूप से विवि की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें । इसके अलवा एमडी, एमएस प्रवेश को आवेदन से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा के टेलीफोन नंबर 0177-2833588, 0177-2830891 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन