{"_id":"633eec06f5747650203bc5ab","slug":"himachal-university-issued-notification-to-give-grace-marks-to-ug-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPU: हिमाचल विश्वविद्यालय ने जारी की यूजी विद्यार्थियों को ग्रेस मार्क्स देने की अधिसूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPU: हिमाचल विश्वविद्यालय ने जारी की यूजी विद्यार्थियों को ग्रेस मार्क्स देने की अधिसूचना
Thu, 06 Oct 2022 08:25 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 06 Oct 2022 08:25 PM IST
सार
विश्वविद्यालय के कुलसचिव की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार ग्रेस मार्क्स इंजीनियरिंग कोर्स या एआईसीटीई, एनसीटीई, एमसीआई, डीसीआई जैसी राष्ट्रीय स्तर की रेगुलेटरी बॉडी के नियमों के तहत संचालित किए जा रहे कोर्सों के छात्रों को नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातक डिग्री कोर्स के 2015 से 2017 तक बैच के यूजी छात्रों को एक फीसदी कृपांक, ग्रेस मार्क्स कार्यकारिणी परिषद की 17 सितंबर को हुई बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार देने की अधिसूचना जारी कर दी है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार ग्रेस मार्क्स इंजीनियरिंग कोर्स या एआईसीटीई, एनसीटीई, एमसीआई, डीसीआई जैसी राष्ट्रीय स्तर की रेगुलेटरी बॉडी के नियमों के तहत संचालित किए जा रहे कोर्सों के छात्रों को नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन
अधिसूचना के अनुसार ग्रेस मार्क्स सत्र 2015-16, 2016-17, 2017-18 बैच के बीए, बीएससी, बीकॉम, शास्त्री या अन्य इसी तरह के कोर्स के छात्रों को मिलेंगे। ग्रेस मार्क्स छात्र के टोटल एग्रीगेट मार्क्स पर दिए जाएंगे। एक फीसदी ग्रेस मार्क्स से सबसे अधिक इन बैच के उन छात्रों को लाभ होगा, जिनकी एक फीसदी अंक से डिग्री पूरी नहीं हो पाई, जिनकी डिविजन प्रभावित हो रही थी। कार्यकारिणी परिषद की 17 सितंबर को हुई बैठक में प्रस्ताव नंबर पांच पर चर्चा कर मंजूरी दी गई थी।
विज्ञापन