फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal una news: truck driver accused owner of beating him

Una News: चालक ने ट्रक मालिक पर मारपीट करने, सिर मुंडवाने का लगाया आरोप

Sat, 31 Dec 2022 09:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 31 Dec 2022 09:54 PM IST
सार

चालक ने आरोप लगाया कि ट्रक मालिक ने अधिक खर्चा करने की बात कहते हुए अपने साथियों के साथ मिलकर सिर, आंखों, दाढ़ी और मूंछों पर उस्तरा चला दिया और वहीं उसे फेंककर चले आए।

विज्ञापन
himachal una news: truck driver accused owner of beating him
फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

अंब क्षेत्र के एक चालक ने ट्रक मालिक पर मारपीट समेत कई संगीन आरोप लगाए हैं। चालक का आरोप है कि मारपीट करने के साथ उसके सिर, आंख, दाढ़ी और मूछों पर उस्तरा चलाया। उसके साथ कुकर्म किया और वीडियो भी बनाया। इस संबंध में उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ट्रक चालक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते 23 दिसंबर को ट्रक में सामान लादकर गगरेट से बनारस जा रहा था।

विज्ञापन


बरेली के पास ट्रक खराब हो गया। ट्रक को मेकेनिक से ठीक करवाया। इसकी सूचना ट्रक मालिक को देते हुए भुगतान गगूल-पे से करने की बात कही। चालक का आरोप है कि ट्रक मालिक ने बिना धनराशि ट्रांसफर किए ही मेकेनिक के खाते में धनराशि गूगल-पे करने की बात कही, जबकि मेकेनिक रुपये लेने पर अड़ा रहा और उसका मोबाइल भी रख लिया। इसके बाद ट्रक मालिक कुछ साथियों के साथ गगरेट से बरेली में मौके पर पहुंचे। चालक ने आरोप लगाया कि ट्रक मालिक ने अधिक खर्चा करने की बात कहते हुए अपने साथियों के साथ मिलकर नग्न कर उसके साथ मारपीट की। आरोप लगाया कि ट्रक मालिक ने कुकर्म कर वीडियो भी बनाया।
विज्ञापन


सभी ने मिलकर सिर, आंखों, दाढ़ी और मूंछों पर उस्तरा चला दिया और वहीं उसे फेंककर चले आए। चालक ने घटना की जानकारी अपने भाई को दी। जैसे-तैसे वह उसे अपने साथ लाया और क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार के लिए भर्ती करवाया। यहां पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज किए हैं। उधर, ट्रक मालिक ने चालक की ओर से लगाए गए सभी आरोपों को नकारा है। कहा कि ट्रक चालक नशे का आदी है। चालक ट्रक का तेल भी बेचता है, जिसकी शिकायत गगरेट पुलिस को दी गई है। वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि मामला उत्तर प्रदेश का है। अंब पुलिस ने ट्रक चालक की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed