{"_id":"63c43026e04c830944529f35","slug":"himachal-una-news-fire-breaks-out-in-flour-mill-in-pandoga-una-himachal-pradesh-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पंडोगा की आटा मिल में लगी आग, लाखों रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पंडोगा की आटा मिल में लगी आग, लाखों रुपये का नुकसान
Sun, 15 Jan 2023 10:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 15 Jan 2023 10:26 PM IST
सार
आटा मिल की मालिक वंदना कपूर ने बताया कि घटना के वक्त वह चंडीगढ़ गई थीं। देर रात को फोन आया कि मिल में आग लग गई है। वह तुरंत चंडीगढ़ से रवाना हो गईं। जब मिल में पहुंचीं, तब तक दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन
आग बुझाते दमकल विभाग के कमर्मचारी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरोली क्षेत्र के पंडोगा गांव स्थित आटा मिल में शनिवार देर रात को आग लग गई। रविवार तड़के सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना में मिल में लाखों का नुकसान होने की आशंका है। आग लगने के पीछे क्या कारण रहे, फिलहाल इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। शनिवार रात करीब 02:00 बजे पंडोगा स्थित आटा मिल में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
आसपास के लोगों को जैसे ही पता चला तो उन्होंने तुरंत मिल के मालिक और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग को रविवार तड़के करीब 04:00 बजे सूचना मिली। दमकल कर्मी हरकत में आते हुए मौके पर पहुंच गए। करीब आधे घंटे की जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे के दौरान मिल में रखा आटा, गेहूं, दलिया और चोकर आग की भेंट चढ़ गई। मिल में लगाईं मशीनों की मोटरें भी जल गईं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मिल के अंदर बिजली के तारों में शार्ट सर्किट होने से यह हादसा हुआ है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। मिल की मालिक वंदना कपूर ने बताया कि घटना के वक्त वह चंडीगढ़ गई थीं। देर रात को फोन आया कि मिल में आग लग गई है। कहा कि वह तुरंत चंडीगढ़ से रवाना हो गईं। जब मिल में पहुंचीं, तब तक दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया था। मिल में 90,00 क्विंटल के आसपास गेहूं, चोकर, दलिया और आटा था।
विज्ञापन
इसके अलावा मिली में रखा बारदाना भी जल गया है। कहा कि हादसे में उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। ऊना अग्निशमन केंद्र के अधिकारी नितिन धीमान ने बताया कि जैसे ही घटना की सूचना मिली, उनकी टीम 15 से 20 मिनट में मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। हालांकि, उन्हें सूचना मिलने तक आग काफी फैल चुकी थी। घटना में नुकसान का आकलन किया जा रहा है।