फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal una amb indora train flag off

पीएम मोदी के दौरे से पहले हिमाचल के लिए एक और रेल सेवा शुरू

Mon, 02 Oct 2017 08:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Mon, 02 Oct 2017 08:36 PM IST
विज्ञापन
himachal una amb indora train flag off

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले हिमाचल के लिए एक और रेल सेवा शुरू कर दी गई है। अंब-अंदौरा से बाया ऊना व चंडीगढ़ होकर अंबाला जाने वाली ईएमयू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इससे पहले यह ट्रेन नंगल से चलती थी। अंब ऊना से चलने वाली इस पांचवी ट्रेन का शुभारंभ हुआ है।

विज्ञापन


अंब-अंदौरा से चलने वाली यह ट्रेन हिमाचल यात्रियों के लिए लाभदायक रहेगी। जिला ऊना में रेल नेटवर्क तेजी से मजबूत हो रहा है। दो वर्ष के भीतर हिमाचल सीमा तक तलवाड़ा रेल लाइन का काम पूरा करवा दिया जाएगा और जल्द ही अंब से दौलतपुर के बीच बिछे नए रेल ट्रेक का उद्घाटन किया जाएगा। करीब 40 वर्ष बाद रेल लाइन दौलतपुर पहुंच रही है।
विज्ञापन


यदि कांग्रेस सरकार ने समय पर पैसा दिया होता तो यह काम जल्द खत्म हो सकता था। नंगल-तलवाड़ा रेल लाइन को एनडीए सरकार के समय ही गति मिली है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सिंह सत्ती, कुटलैहड़ विधायक वीरेंद्र कंवर व रेलवे के एडीआरएम कुलदीप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहेगा नई रेल के चलने का समय

ऊना को मिली नई रेल (64563) रोज दोपहर को 1:00 बजे अंब से चलेगी। चुरड़ूू-पनोह स्टेशन से होते हुए दोपहर 1:32 बजे ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। दो मिनट रुकने के बाद 1:34 बजे ट्रेन चंडीगढ़-अंबाला के लिए रवाना होगी। 5:40 बजे चंडीगढ़ और सायं 7:40 बजे यह ट्रेन अंबाला पहुंच जाएगी। अगली सुबह 7:35 बजे यह ट्रेन अंबाला से अंब-ऊना के लिए रवाना होगी। ट्रेन 8:37 बजे चंडीगढ़ पहुुंचेगी। नंगल होते हुए दोपहर 12:00 बजे ऊना पहुंचेगी। 12:03 बजे रवाना होकर 12:40 बजे यह ट्रेन अंब पहुंचेगी। रेलवे स्टेशन मास्टर ऊना आरके झा ने इस समय सारिणी की पुष्टि की है। 

ऊना से अब कुल 7 रेलगाड़ियां दौड़ेंगी
उल्लेखनीय है कि ऊना से अलग-अलग रूटों पर अब कुल सात रेलगाड़ियां दौड़ेंगी। ट्रेन संख्या 12058 ऊना जन शताब्दी सुबह पांच बजे ऊना से दिल्ली के लिए चलती है। ऊना हरिद्वार जन शताब्दी 12064 सोमवार सुबह पांच बजे, ईएमयू अंब-अंदौरा अंबाला रूट 74992 ट्रेन अंबाला के लिए 6:35 बजे चलती है। अंदौरा नंगल पैसेंजर ट्रेन संख्या 54582 सुबह करीब दस बजे, ऊना हिमाचल हजूर साहिब ट्रेन संख्या 22458 वीरवार दोपहर करीब पौने तीन बजे चलती है। हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14554 रात करीब पौने नौ बजे दिल्ली के लिए चलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed