फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal transport minister govind thakur statement

परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर का घाटे वाले रूटों को लेकर बड़ा एलान

Sat, 13 Jan 2018 10:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
अमर उजाला ब्यूरो, नगरोटा बगवां (कांगड़ा) Updated Sat, 13 Jan 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
himachal transport minister govind thakur statement
परिवहन एवं वन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि पूर्व सरकार की परिवहन नीति की समीक्षा की जाएगी। नई नीतियां शामिल की जाएंगी। यदि जरूरत पड़ी तो नई परिवहन नीति भी बनाई जाएगी। 
विज्ञापन


बेहतर नीति के जरिये कर्मचारियों को पेश आ रही परेशानियों को दूर किया जाएगा। प्रदेश में वैट लीज पर चल रही बसों की डिटेल तलब की गई है। निगम को आर्थिक रूप से चपत लगाने वाले घाटे के रूटों को बंद किया जाएगा। 
विज्ञापन


नगरोटा बगवां के नए बस अड्डा और परिवहन निगम नगरोटा बगवां डिपो का औचक निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि 
पूर्व सरकार के समय में परिवहन निगम की हालत बहुत खराब हुई है। 

कमाई बढ़ाने के लिए ऐसे बनाएंगे संतुलन

himachal transport minister govind thakur statement

अब परिवहन निगम और निजी बस ऑपरेटरों में संतुलन बनाया जाएगा ताकि दोनों कमाई कर सकें। मंत्री ने नगरोटा बगवां बस अड्डा और डिपो के निर्मित हो रहे भवनों का निरीक्षण कर कहा कि इन भवनों की कमियों को दूर किया जाएगा।

स्थानीय विधायक अरुण कुमार कूका ने नगरोटा बगवां बस अड्डा में शॉपिंग कांप्लेक्स के जरिये गरीबों और जरूरतमंदों को दुकानें आवंटित करने की एक योजना परिवहन मंत्री के समक्ष रखी।

इस मौके पर बंजार के विधायक सुरिंद्र शौरी, एसडीएम सिद्धार्थ आचार्य, नप अध्यक्ष स्वर्णा वालिया, उपाध्यक्ष बलराम पुरी, चंद्रभूषण नाग, परिवहन निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed