{"_id":"69ec58abc0102f3c830ae15a","slug":"himachal-transfer-orders-issued-for-two-ias-officers-in-himachal-pradesh-find-out-who-has-been-posted-where-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: हिमाचल प्रदेश में दो आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी, जानें किसे कहां मिली नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: हिमाचल प्रदेश में दो आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी, जानें किसे कहां मिली नियुक्ति
Sat, 25 Apr 2026 11:31 AM IST
Ankesh Dogra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:31 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। ये आदेश मुख्य सचिव संजय गुप्ता की ओर से जारी किए गए हैं। जानें किसे कहां मिली नियुक्ति...
विज्ञापन
तबादले।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। यह तबादला सिविल सर्विसेज बोर्ड की सिफारिशों पर और सार्वजनिक हित में किया गया है।
विज्ञापन
आर. सेल्वम, आईएएस (एचपी:2001), जो वित्तीय आयुक्त (अपील) के पद पर तैनाती का इंतजार कर रहे थे, को अब कमलेश कुमार पंत, आईएएस (एचपी:1993) के स्थान पर चार्ज सौंपा गया है। पंत को इस पद से मुक्त किया गया है।
विज्ञापन
नवीन तंवर, आईएएस (एचपी:2019), जो विशेष सचिव (वाईएसएस) के पद पर तैनाती का इंतजार कर रहे थे, को अब सरकार के विशेष सचिव (वाईएसएस) के पद पर तैनात किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। अधिसूचना शिमला से 24 अप्रैल 2026 को जारी की गई है। आदेश मुख्य सचिव संजय गुप्ता द्वारा जारी किया गया है।
विज्ञापन