{"_id":"66f7f483d8345bdc360b12a3","slug":"himachal-tourism-tourists-flock-to-himachal-due-to-off-season-discounts-40-to-60-percent-discount-on-bookin-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Tourism: ऑफ सीजन डिस्काउंट के चलते हिमाचल में उमड़े सैलानी, बुकिंग पर 40 से 60 फीसदी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Tourism: ऑफ सीजन डिस्काउंट के चलते हिमाचल में उमड़े सैलानी, बुकिंग पर 40 से 60 फीसदी छूट
Sun, 29 Sep 2024 05:54 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 29 Sep 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
शिमला में सैलानी।
- फोटो : अमर उजाला
दुर्गा पूजा टूरिस्ट सीजन शुरू होने से पहले वीकेंड पर हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हो गए हैं। होटलों में चल रहे ऑफ सीजन डिस्काउंट का लाभ उठाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानियों ने हिमाचल का रुख किया है। होटलों में कमरों की बुकिंग पर 40 से 60 फीसदी तक ऑफ सीजन डिस्काउंट चल रहा है। अक्तूबर में दुर्गा पूजा टूरिस्ट सीजन शुरू होते ही ऑफ सीजन डिस्काउंट खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
वीकेंड पर शिमला के अलावा कुफरी, नारकंडा, कसौली, चायल, धर्मशाला और मनाली में सैलानियों की संख्या में इजाफा हुआ है। पश्चिम बंगाल और गुजरात से बड़ी संख्या में सैलानी हिमाचल पहुंच रहे हैं। शनिवार को शिमला के रिज मैदान, मालरोड, कुफरी और नारकंडा में बड़ी संख्या में सैलानी यहां की ठंडी हवा का लुत्फ उठाते दिखे। शिमला की लिफ्ट पार्किंग में भी बाहरी राज्यों के टैंपो ट्रेवलरों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। पार्किंग प्रबंधक सतीश कुमार ने बताया कि बीते एक हफ्ते से बाहरी राज्यों के पर्यटक वाहनों की संख्या में इजाफा होना शुरू हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अक्तूबर में दुर्गा पूजा टूरिस्ट सीजन शुरू होने के बाद डिस्काउंट खत्म हो जाएगा, इसलिए कारोबारी बड़ी संख्या में हिमाचल पहुंच रहे हैं। अक्तूबर में छुट्टियां पड़ने पर परिवारों के साथ लोग हिमाचल के पर्यटन स्थलों का रुख करेंगे। पर्यटन कारोबारियों को मानना है कि अक्तूबर के पूरे महीने में हिमाचल के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार रहेंगे। ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन पॉल और महासचिव मनु सूद ने बताया कि ऑफ सीजन डिस्काउंट का फायदा उठाने के लिए टूरिस्ट हिमाचल पहुंच रहे हैं। अगले महीने से टूरिस्टों की संख्या में और बढ़ोतरी की उम्मीद है।