फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Tourism development corporation three officers service extension cancelled

सेवा विस्तार में चल रहे पर्यटन निगम के तीन अफसरों की छुट्टी

Sun, 07 Jan 2018 10:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sun, 07 Jan 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
Himachal Tourism development corporation three officers service extension cancelled
हिमाचल प्रदेश सरकार

भाजपा की जयराम ठाकुर सरकार के सत्ता पर काबिज होते ही सेवा विस्तार के तहत सेवाएं दे रहे हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के तीन अधिकारियों पर निगम प्रबंधन ने गाज गिरा दी है।

विज्ञापन


ये अधिकारी हिमाचल भवन दिल्ली, हिमाचल भवन चंडीगढ़ और पर्यटन निगम मुख्यालय शिमला में अपनी सेवाएं दे रहे थे। सरकार के फैसले के बाद पर्यटन विकास निगम इन तीनों अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
विज्ञापन


पर्यटन विकास निगम ने पत्र संख्या 5-48/75-टीडीसी (एडमिन) जारी करते हुए राज्य के कार्मिक विभाग की अधिसूचना संख्या पीईआर (एपी.बी) बी (15-6/2012) दिनांक 27/12/2017 का हवाला देते हुए इन अधिकारियों पर कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Himachal Tourism development corporation three officers service extension cancelled

पर्यटन विकास निगम के एमडी ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि हिमाचल भवन नई दिल्ली के उप महाप्रबंधक अजय ठाकुर, हिमाचल भवन चंडीगढ़ स्थित एजीएम देवेंद्र सेन और पर्यटन विकास निगम के शिमला स्थित मुख्यालय में तैनात वरिष्ठ लेखा अधिकारी मदन लाल सहित पांच अन्य कर्मचारियों सीता राम, केसर सिंह, बलवीर सिंह, नेक राम और ज्ञान चंद की सेवाएं तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं।

ये तीनों अधिकारी पूर्व सरकार के करीबी गिने जाते रहे हैं। इस कारण इनको कांग्रेस शासनकाल में सेवा विस्तार दिया जाता रहा है। नई भाजपा सरकार के सत्ता में आते ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने साफ शब्दों में कह दिया था कि उनकी सरकार टायर्ड और रिटायर अफसरों को बाहर का रास्ता दिखाएगी।

माना जा रहा है कि सरकार के इस फैसले के बाद पर्यटन निगम के हिमाचल भवन दिल्ली, हिमाचल भवन चंडीगढ़ और पर्यटन विकास निगम मुख्यालय शिमला में तैनात ऐसे अफसरों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed