फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Tourism Development Corporation: New cards launched, tourists to get discounts; RS Bali inaugurates t

हिमाचल पर्यटन विकास निगम: नए कार्ड लॉन्च, पर्यटकों को मिलेगा डिस्काउंट, आरएस बाली ने किया शुभारंभ

Sun, 21 Jun 2026 12:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Sun, 21 Jun 2026 12:33 PM IST
सार

कश्मीर हाउस में एचपीटीडीसी की नई सदस्यता योजना के तहत प्लेटिनम, गोल्डन एवं सिल्वर कार्ड और हिमाचल टूरिज्म विकास निगम की नई ऑनलाइन वेबसाइट का शुभारंभ किया।

विज्ञापन
Himachal Tourism Development Corporation: New cards launched, tourists to get discounts; RS Bali inaugurates t
एचपीटीडीसी के अध्यक्ष आरएस बाली। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के अध्यक्ष आरएस बाली ने कश्मीर हाउस में एचपीटीडीसी की नई सदस्यता योजना के तहत प्लेटिनम, गोल्डन एवं सिल्वर कार्ड और हिमाचल टूरिज्म विकास निगम की नई ऑनलाइन वेबसाइट का शुभारंभ किया। बाली ने बताया कि इन कार्डों के माध्यम से पर्यटकों को एचपीटीडीसी के होटलों, रेस्तरां तथा अन्य पर्यटन सेवाओं में विभिन्न प्रकार की रियायतें और विशेष सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। प्लैटिनम कार्ड के लिए 99 हजार, गोल्डन कार्ड के लिए 75 हजार रुपये तथा सिल्वर कार्ड के लिए 50 हजार रुपये का शुल्क अदा करना होगा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्लैटिनम कार्ड तीन साल के लिए, गोल्डन कार्ड दो साल के लिए तथा सिल्वर कार्ड एक साल के लिए वैध होगा। कार्ड धारकों को हिमाचल टूरिज्म के होटलों व रेस्तरां में 50 प्रतिशत कमरे के किराए, 20 प्रतिशत भोजन सामग्री तथा 10 प्रतिशत हार्ड व सॉफ्ट ड्रिंक में छूट दी जाएगी। कोई भी कार्ड धारक एक समय में दो कमरे बुक करवा सकेगा। एचपीटीडीसी अध्यक्ष ने कहा कि प्लैटिनम, गोल्डन एवं सिल्वर कार्ड धारकों को निर्धारित शर्तों के अनुसार आवास, खान-पान एवं अन्य सेवाओं में आकर्षक छूट उपलब्ध होगी। इससे न केवल पर्यटकों को लाभ मिलेगा बल्कि पर्यटन गतिविधियों को भी नई गति प्राप्त होगी। इस अवसर पर निगम के प्रबंध निदेशक राजीव कुमार, महाप्रबंधक अनिल तनेजा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed