{"_id":"60cf383110bf3f240c127185","slug":"himachal-tourism-corporation-deluxe-bus-service-for-rohtang-and-atal-tunnel","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली से 600 रुपये में करें रोहतांग दर्रे और अटल टनल की सैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली से 600 रुपये में करें रोहतांग दर्रे और अटल टनल की सैर
Mon, 21 Jun 2021 11:21 AM IST
अरविन्द ठाकुर
रोशन ठाकुर, अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
रोशन ठाकुर, अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:21 AM IST
सार
35 और 15 सीटर डीलक्स बस पर्यटकों को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक मनाली से रोहतांग दर्रे और अटल टनल की सैर करवा रही है। इस दौरान पर्यटक बर्फ से लकदक स्थलों का दीदार कर रहे हैं।
विज्ञापन
डीलक्स बस में रोहतांग की वादियों का आनंद लेते सैलानी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोरोना कर्फ्यू की बंदिशों में दी छूट के बाद मनाली का पर्यटन कारोबार पटरी पर लौटने लगा है। अभी छूट को एक सप्ताह का समय हो गया है। ऐसे में मनाली की ऑक्यूपेंसी 30 फीसदी तक पहुंच गई है। ऐसे में पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पर्यटन निगम ने पहली बार प्रति सवारी 600 रुपये में रोहतांग दर्रे और अटल टनल रोहतांग की सैर करवाने के लिए डीलक्स बस सेवा शुरू की है। 35 और 15 सीटर डीलक्स बस पर्यटकों को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक मनाली से रोहतांग दर्रे और अटल टनल की सैर करवा रही है। इस दौरान पर्यटक बर्फ से लकदक स्थलों का दीदार कर रहे हैं।
विज्ञापन
बस रोहतांग दर्रा से होकर वाया अटल टनल चल रही है। इसके अलावा पर्यटक कुल्लू और लाहौल के करीब दस अन्य पर्यटन स्थलों का भी सैर-सपाटा कर पा रहे हैं। इन बसों के चलने से पर्यटकों को दोहरा लाभ हो रहा है। एक ओर जहां रोहतांग दर्रे के लिए परमिट का झंझट नहीं है, वहीं मात्र 600 रुपये में रोहतांग में बर्फ के दर्शन। पर्यटन निगम के डीजीएम अनिल तनेजा ने बताया कि पर्यटन निगम ने पहली बार मनाली से रोहतांग दर्रा व वाया अटल टनल रोहतांग होकर डीलक्स बसों को संचालन किया है।
विज्ञापन
यह है बस रूट
पर्यटन निगम की डीलक्स बस सेवा सुबह नौ बजे मनाली से आरंभ होती है। 600 रूपये प्रति सवारी टिकट के साथ पर्यटक मनाली से रोहतांग दर्रा के बीच नेहरू कुंड, कोठी, राहला स्थित झरना, मढ़ी, राहनी नाला, रोहतांग दर्रा पहुंचेगी। यहां पर बर्फ को देखने के बाद बस लाहौल के कोकसर होते हुए अटल टनल रोहतांग और सोलंगनाला होकर वापस मनाली पहुंचेगी।
विज्ञापन