{"_id":"62f9d05209f37f2c657c7766","slug":"himachal-to-start-new-bus-services-for-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"New Bus Services: हिमाचल जम्मू-कश्मीर के लिए शुरू करेगा नई बस सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
New Bus Services: हिमाचल जम्मू-कश्मीर के लिए शुरू करेगा नई बस सेवाएं
Mon, 15 Aug 2022 10:20 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 15 Aug 2022 10:20 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश जम्मू-कश्मीर के नए रूटों पर भी हिमाचल पथ परिवहन निगम की नई बस सेवाएं शुरू करेगा। इस संबंध में दो पक्षीय समझौता भी हो चुका है।
विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन निगम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश जम्मू-कश्मीर के नए रूटों पर भी हिमाचल पथ परिवहन निगम की नई बस सेवाएं शुरू करेगा। इस संबंध में दो पक्षीय समझौता भी हो चुका है। इससे दोनों राज्यों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
चंबा से डोडा, कटरा, उधमपुर, रिवालसर से भी जम्मू के लिए नई बस सेवाएं शुरू की जा रही हैं। रामपुर से जम्मू के लिए आरामदायक यात्रा के लिए एसी बस सेवा शुरू की जा रही है। इस रूट पर तीन बसें चलेंगी। दो बसों रामपुर पहुंच चुकी हैं। एक और बस आते ही एसी बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन