{"_id":"608a9a648ebc3ec1ab376e64","slug":"himachal-third-phase-vaccination-may-be-done-from-last-week-of-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: मई के अंतिम सप्ताह से हो सकता है तीसरे चरण का वैक्सीनेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: मई के अंतिम सप्ताह से हो सकता है तीसरे चरण का वैक्सीनेशन
Fri, 30 Apr 2021 10:55 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 30 Apr 2021 10:55 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
हिमाचल प्रदेश में मई के अंतिम सप्ताह तक कोविड वैक्सीनेशन का तीसरा चरण शुरू हो सकता है। सरकार की ओर से दी गई जानकारी से साफ है कि फिलहाल कोविड वैक्सीन की 73 लाख डोज का ऑर्डर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को दिया है, उसे पहुंचने में कम से कम इतना समय लगेगा। नई खेप आने तक 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को ही टीका लगाया जाएगा। एनएचएम हिमाचल के मिशन निदेशक डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि संस्थान से सरकार को आए जवाब में बताया है कि वह हर हफ्ते पांच लाख डोज मुहैया कराएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी अपने जिलों में वैक्सीनेशन का तीसरा चरण शुरू करेंगे।
विज्ञापन
यह भी साफ किया है कि तीसरे चरण में पहले चरणों की तरह टीकाकरण केंद्र पहुंचने पर पंजीकरण नहीं होगा। इस बार टीका लगवाने वालों की संख्या अकेले हिमाचल में ही 31 लाख से ज्यादा होगी। केंद्र ने कोविन या आरोग्य सेतु एप से पंजीकरण व टाइम लेने की शर्त लगाई है। बताया कि अभी तक जो अध्ययन किया गया है, उससे साफ हो गया है कि वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के बाद लोगों में कोविड का असर न के बराबर रहता है। वहीं, प्रदेश में कोविड मरीजों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 33 और एंबुलेंस उपलब्ध करवाई हैं। इनमें 108 एंबुलेंस सेवा की 13 व 102 एंबुलेंस सेवा की 20 एंबुलेंस हैं। डॉ जिंदल ने कहा कि प्रदेश में कुल 123 कोविड समर्पित एंबुलेंस लोगों को सेवाएं दे रही हैं।
विज्ञापन