फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal Technical University: Will be able to fill online examination form till 24th April

हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय: 24 अप्रैल तक भर सकेंगे ऑनलाइन परीक्षा फार्म

Tue, 09 Apr 2024 06:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 Apr 2024 06:47 PM IST
सार

प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने मई और जून में प्रस्तावित परीक्षाओं के लिए परीक्षा फार्म भरने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Himachal Technical University: Will be able to fill online examination form till 24th April
हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने मई और जून में प्रस्तावित परीक्षाओं के लिए परीक्षा फार्म भरने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षा के नियमित सेमेस्टर और रि-अपीयर के विद्यार्थी 24 अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकते हैं। तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक कमल देव सिंह कंवर ने कहा कि मई और जून में प्रस्तावित परीक्षा की संभावित तिथियां भी घोषित कर दी हैं। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि तकनीकी विवि और संबंधित शिक्षण संस्थानों में स्नातक, स्नातकोत्तर विषयों की परीक्षाएं 13 मई से शुरू होंगी, जो जून तक चलेंगी। फाइनल परीक्षा तिथियां 26 अप्रैल को जारी की जाएंगी। परीक्षा फार्म और परीक्षा तिथि से संबंधित ब्योरा तकनीकी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed