{"_id":"63bd56421bd3d71d957fea8f","slug":"himachal-technical-university-ug-and-pg-classes-examinations-will-start-from-this-day-revised-dates-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय: इस दिन से शुरू होंगी यूजी और पीजी कक्षाओं की परीक्षाएं, संशोधित तिथियां जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय: इस दिन से शुरू होंगी यूजी और पीजी कक्षाओं की परीक्षाएं, संशोधित तिथियां जारी
Tue, 10 Jan 2023 05:45 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 10 Jan 2023 05:45 PM IST
सार
तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक अनुपम कुमार ने कहा कि यूजी-पीजी कक्षाओं की परीक्षा से संबंधित तैयारी लगभग पूरी कर ली हैं। परीक्षा की संशोधित तिथियां सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों को भेज दी हैं, साथ ही वेबसाइट पर भी अपडेट कर दी हैं।
विज्ञापन
हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं की परीक्षा की संशोधित तिथियां जारी की हैं। अब बीटेक, बी-फार्मेसी, बी-आर्क , बीसीए, बीबीए, बीएचएमसीटी, बीएससी (एचएम एंड सीटी), एमटेक, एमबीए, एमसीए, एमबीए (पर्यटन), एम फार्मेसी, एमएससी भौतिक विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान व पीजी डिप्लोमा योग के नियमित सेमेस्टर, रि-अपीयर, विशेष मौके से परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षाएं 16 जनवरी से शुरू होंगी। यह 10 मार्च तक चलेंगी। परीक्षाएं सुबह और सायं के सत्र में होंगी। विशेष मौके से परीक्षा (एनएस और ओएस) देने वाले अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र तकनीकी विवि परिसर दड़ूही में ही स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
पूर्व में यह परीक्षाएं 10 जनवरी से शुरू होनी थीं, लेकिन परीक्षाओं से तीन दिन पूर्व ही तकनीकी विवि प्रशासन ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए परीक्षाओं का शेड्यूल स्थगित कर दिया था। अब मंगलवार को विवि ने संशोधित परीक्षा शेड्यूल जारी किया है। उधर, तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक अनुपम कुमार ने कहा कि यूजी-पीजी कक्षाओं की परीक्षा से संबंधित तैयारी लगभग पूरी कर ली हैं। परीक्षा की संशोधित तिथियां सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों को भेज दी हैं, साथ ही वेबसाइट पर भी अपडेट कर दी हैं। सभी अभ्यर्थी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर डेटशीट देख सकते हैं।
विज्ञापन