फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal Technical University: UG and PG classes examinations will start from this day, revised dates released

हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय: इस दिन से शुरू होंगी यूजी और पीजी कक्षाओं की परीक्षाएं, संशोधित तिथियां जारी

Tue, 10 Jan 2023 05:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Jan 2023 05:45 PM IST
सार

तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक अनुपम कुमार ने कहा कि यूजी-पीजी कक्षाओं की परीक्षा से संबंधित तैयारी लगभग पूरी कर ली हैं। परीक्षा की संशोधित तिथियां सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों को भेज दी हैं, साथ ही वेबसाइट पर भी अपडेट कर दी हैं।

विज्ञापन
Himachal Technical University: UG and PG classes examinations will start from this day, revised dates released
हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं की परीक्षा की संशोधित तिथियां जारी की हैं। अब बीटेक, बी-फार्मेसी, बी-आर्क , बीसीए, बीबीए, बीएचएमसीटी, बीएससी (एचएम एंड सीटी), एमटेक, एमबीए, एमसीए, एमबीए (पर्यटन), एम फार्मेसी, एमएससी भौतिक विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान व पीजी डिप्लोमा योग के नियमित सेमेस्टर, रि-अपीयर, विशेष मौके से परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षाएं 16 जनवरी से शुरू होंगी। यह 10 मार्च तक चलेंगी।  परीक्षाएं सुबह और सायं के सत्र में होंगी। विशेष मौके से परीक्षा (एनएस और ओएस) देने वाले अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र तकनीकी विवि परिसर दड़ूही में ही स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन


पूर्व में यह परीक्षाएं 10 जनवरी से शुरू होनी थीं, लेकिन परीक्षाओं से तीन दिन पूर्व ही तकनीकी विवि प्रशासन ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए परीक्षाओं का शेड्यूल स्थगित कर दिया था। अब मंगलवार को विवि ने संशोधित परीक्षा शेड्यूल जारी किया है। उधर, तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक अनुपम कुमार ने कहा कि यूजी-पीजी कक्षाओं की परीक्षा से संबंधित तैयारी लगभग पूरी कर ली हैं। परीक्षा की संशोधित तिथियां सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों को भेज दी हैं, साथ ही वेबसाइट पर भी अपडेट कर दी हैं। सभी अभ्यर्थी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर डेटशीट देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed