फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal Technical University: Now spot counseling will be held from 21 to 25

Himachal Technical University: अब 21 से 25 के बीच होगी स्पॉट काउंसलिंग, नया शेड्यूल जारी

Fri, 18 Aug 2023 05:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 18 Aug 2023 05:39 PM IST
सार

पहले काउंसलिंग 16 से 18 अगस्त तक रखी गई थी, लेकिन भारी बारिश की वजह से जगह-जगह सड़कें अवरुद्ध होने के चलते काउंसलिंग स्थगित कर दी गई थी।

विज्ञापन
Himachal Technical University: Now spot counseling will be held from 21 to 25
हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने काउंसलिंग का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत बी-फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री), बीटेक (डायरेक्ट एंट्री), एमबीए, एमबीए पर्यटन, एमसीए, एमटेक, एमएससी भौतिक विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, एम-फार्मेसी, बीएससी, एचएमसीटी, बीएचएमसीटी, बीबीए और बीसीए की खाली सीटों को भरने के लिए स्पॉट काउंसलिंग अब 21 से 25 अगस्त के बीच होगी। पहले काउंसलिंग 16 से 18 अगस्त तक रखी गई थी, लेकिन भारी बारिश की वजह से जगह-जगह सड़कें अवरुद्ध होने के चलते काउंसलिंग स्थगित कर दी गई थी।

विज्ञापन


तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जयदेव ने बताया कि तकनीकी विवि परिसर और संबंधित सभी सरकारी-निजी शिक्षण संस्थानों में विभिन्न कोर्सों में खाली सीटों को भरने के लिए न्यूनतम योग्यता के आधार पर काउंसलिंग 21 अगस्त से होगी। पहले दिन बी-फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) की काउंसलिंग उन शिक्षण संस्थानों में होगी, जिनमें सीटें खाली हैं। बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) की स्पॉट काउंसलिंग 22 अगस्त को तकनीकी विवि परिसर में ही होगी। एमबीए, एमसीए, एमबीए पर्यटन, एमटेक (सीएसई), एमएससी भौतिक विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, योग विभाग की काउंसलिंग भी 23 अगस्त को तकनीकी विवि परिसर में होगी।
विज्ञापन


एमटेक (सिविल) की काउंसलिंग इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर और एम-फार्मेसी, बीएससी एचएमसीटी, बीएचएमसीटी, बीबीए, बीसीए की स्पॉट काउंसलिंग संबंधित शिक्षण संस्थानों में 23 अगस्त को होगी। स्पॉट काउंसलिंग से संबंधित नया शेड्यूल अभ्यर्थी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं। वहीं, बीटेक और बी-फार्मेसी (लेटरल एंट्री) की स्पॉट काउंसलिंग 25 अगस्त को होगी। बीटेक (लेटरल एंट्री) की स्पॉट काउंसलिंग तकनीकी विवि में होगी। बी-फार्मेसी (लेटरल एंट्री) की काउंसलिंग संबंधित शिक्षण संस्थानों में ही आयोजित की जाएगी, जहां सीटें खाली हैं। अभ्यर्थियों से आग्रह है कि स्पॉट काउंसलिंग से संबंधित ब्यौरा और खाली सीटें के बारे में जानकारी विवि की वेबसाइट पर जरूर देख लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed