{"_id":"62c70c627076560afc005c73","slug":"himachal-technical-university-extended-the-date-of-filling-the-examination-form","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPTU: हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय ने बढ़ाई परीक्षा फार्म भरने की तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPTU: हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय ने बढ़ाई परीक्षा फार्म भरने की तिथि
Thu, 07 Jul 2022 10:10 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 07 Jul 2022 10:10 PM IST
सार
स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षा के नियमित और रि-अपीयर की परीक्षाएं 18 जुलाई से शुरू होंगी, जो 26 अगस्त को समाप्त होंगी। परीक्षा की संभावित तिथियां भी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने इसी माह में प्रस्तावित स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं की परीक्षा के लिए ऑनलाइन फार्म भरने की तिथि 12 जुलाई तक बढ़ा दी है। स्नातक पाठ्यक्रमों में बीटेक, बी फार्मेसी (एलोपैथी और आयुर्वेद), बीआर्क, बीसीए, बीबीए, बीएससी (एचएम एंड सीटी), बीएचएमसीटी, बी फार्मेसी प्रेक्टिस (ब्रिज कोर्स) और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में एमबीए, एमबीए (पर्यटन), एमसीए, एमटेक, एम फार्मेसी, एमएससी भौतिक विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान और पीजी डिप्लोमा योग के नियमित सत्र और री-अपीयर की परीक्षाएं इसी माह में प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि विद्यार्थी उपरोक्त तिथि तक बिना लेट फीस ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकते हैं। परीक्षा फार्म से संबंधित डिटेल विद्यार्थी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं। स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षा के नियमित और रि-अपीयर की परीक्षाएं 18 जुलाई से शुरू होंगी, जो 26 अगस्त को समाप्त होंगी। परीक्षा की संभावित तिथियां भी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
बीटेक, बीबीए, बीसीए की परीक्षा का परिणाम घोषित
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बीटेक के विभिन्न सेमेस्टरों की री-अपीयर, नियमित परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। इसके अलावा बीसीए के पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के नियमित, री-अपीयर और बीबीए के पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम में निकाला है। विद्यार्थी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन