फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal Technical University: Exams to be held from January 10 postponed, know the reason

Himachal Technical University: 10 जनवरी से होने वाली परीक्षाएं स्थगित, विश्वविद्यालय ने यह बताई वजह

Fri, 06 Jan 2023 09:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Jan 2023 09:47 PM IST
सार

प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने 10 जनवरी से शुरू हो रहीं सभी स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। विवि ने विद्यार्थियों को सूचित किया है कि प्रशासनिक कारणों के चलते परीक्षा की तिथियों को वापस लिया गया है। 

विज्ञापन
Himachal Technical University: Exams to be held from January 10 postponed, know the reason
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने 10 जनवरी से शुरू हो रहीं सभी स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। विवि ने विद्यार्थियों को सूचित किया है कि प्रशासनिक कारणों के चलते परीक्षा की तिथियों को वापस लिया गया है। जल्द ही नई तिथियां जारी की जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक अनुपम कुमार ने कहा कि यूजी और पीजी कक्षाओं के नियमित सेमेस्टर, रिअपीयर, विशेष मौके से परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों से आग्रह है कि तकनीकी विवि की वेबसाइट पर विजिट करते रहें। तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने गत दिवस स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं की परीक्षा की फाइनल तिथियां जारी की थीं।

विज्ञापन


तकनीकी विवि की बीटेक, बी फार्मेसी, बी आर्क, बीसीए, बीबीए, बीएचएमसीटी, बीएससी (एचएम एंड सीटी), एमटेक, एमबीए, एमसीए, एमबीए (पर्यटन), एम फार्मेसी, एमएससी भौतिक विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान और पीजी डिप्लोमा योग के नियमित सेमेस्टर, रिअपीयर, विशेष मौके से परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षाएं 10 जनवरी से शुरू हो रही थीं, जो मार्च माह के दूसरे सप्ताह तक चलनी थीं। परीक्षाएं सुबह और सायं के दो सत्रों में आयोजित की जानी थीं। तकनीकी विवि ने स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं की परीक्षा से संबंधित तैयारी लगभग पूरी कर ली थी। परीक्षा की फाइनल तिथियां सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों को भेज दी थीं, लेकिन अब परीक्षाएं स्थगित करने के बाद विवि प्रशासन जल्द ही नया शेड्यूल जारी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed